NEW English Version

श्रवण कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के जदयू नेताओं को दिया लक्ष्य !

लखनऊ: जनता दल (यू) के प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैविनेट मंत्री श्रवण कुमार ने 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर पार्टी का उत्तर प्रदेश में लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। श्रवण कुमार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 25 सीटें जुटाने का लक्ष्य रखा है।


’जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय (38 डी मेजर बैंक्स रोड विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय श्रवण कुमार जी कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय रविंद्र प्रसाद सिंह जी सदस्य बिहार विधान परिषद एवं सहप्रभारी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश संयोजक माननीय सत्येंद्र पटेल ने किया तथा विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने अतिथियों को बुके दे कर स्वागत किया। बैठक में उपस्थित जिलाअध्यक्षगणों से उनके जिले में अब तक किए गए संगठन के कार्य के विषय में जानकारी ली गई। जिलों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के विषय में जिला अध्यक्षगणों से समीक्षा की गई तथा जिलों में अब तक किए गए जिला सम्मेलन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार से सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सदस्यता अभियान ही है, जिसके माध्यम से हम लोग पार्टी के विचारों एवं कार्यक्रमों को जानने जनता के बीच ले जा सकते हैं ।


बैठक को संबोधित करते हुए माननीय श्रवण कुमार ने कहा कि इस समय पूरे देश में जो राजनीतिक माहौल बना है, उसमें पूरे देश की बहुसंख्यक जनता हमारी पार्टी एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ बहुत ही आशा भरी नजरों से देख रही है और हमारी पार्टी की नीतियों विचारों एवं बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से सभी लोग भलीभांति परिचित हैं। हम लोगों को जनता के बीच जाकर अपनी बात कहने भर की देर है और लोग जुड़ते चले जाएंगे। प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटा जाएगा और सह प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही, प्रदेश मेँ अट्ठारह मंडल प्रभारी बहुत जल्द ही नियुक्ति कर दिये जायेंगे।
जिला अध्यक्ष गणों की बैठक के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक इसी महीने में बुलाया जायेगा, जिससे पार्टी संगठन को प्रदेश में मजबूत करने करते हुए गति प्रदान की जा सके।बैठक का संचालन प्रदेश सचिव हरिशंकर पटेल जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माननीय अनुप सिंह पटेल, सुशील पटेल, सुशील कश्यप, सुभाष पाठक, रामकिशोर वर्मा, युवा राष्ट्रीय युवा महासचिव रवि सचान, इमरान इलाही मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह,मीडिया प्रभारी मनीष नंदन ,कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार ,ममता सिंह ,नाहिदा शबाना खान ,पूर्व महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ,जिला अध्यक्ष सर्वेश राय (भदोही) ,जगदीश शरण पटेल (रामपुर), अतीक अल्वी (मेरठ) , भारत भूषण सिंह (बलिया), सुरेश बहादुर वर्मा (सुल्तानपुर), संजय वर्मा (बाराबंकी), रामसहाय पटेल (जौनपुर) , कैलाश पटेल ( ललितपुर) लालमन कुशवाहा (कुशीनगर ), चंद्रबली सिंह (मऊ), हरिपाल सिंह (आगरा) महंत घनश्याम दास (अंबेडकरनगर) चंद्र मणि मिश्रा (आजमगढ़) राष्ट्रीय किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बीएन वर्मा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, चौधरी जय वीर सिंह, परशुराम वर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव सिराज अहमद, प्रदेश सचिव भानु प्रताप यादव, गोकुल प्रसाद वर्मा, योगेश चंद्र सोनी समेत कई पुराने एवं अन्य नए नेतागण उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »