NEW English Version

पार्षदों के सहयोग से चला नगर महासफाई अभियान- अभियान के तीसरे दिन भी जोर शोर से पार्षदों और अधिकारियों ने किया श्रमदान

नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिये माननीय मंत्री नगर विकास शहरी सम्रग नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप सफाई महाअभियान अभियान के तीसरे दिन पार्षदों के नेतृत्व में पार्षद वार्ड 64 फ़िरदौस नगर पार्षद वार्ड 52 अमीरनिशां पार्षद वार्ड 38 चंदनिया पार्षद वार्ड 9 नौरंगाबाद पार्षद वार्ड 27 ब्राह्ममन पुरी पार्षद वार्ड 16 देहली गेट पार्षद वार्ड 31 आवास विकास पार्षद वार्ड 14 चूहरपुर क्षेत्रो मे नगर सफ़ाई महाअभियान चलाया।

अभियान के तीसरे दिन क्षेत्रीय पार्षद ने जनता के बीच में पहुॅचकर स्वच्छता के प्रति सेवा करने का संकल्प लेते हुये नागरिकों को इस अभियान में जुड़कर सप्ताह में एक दिन स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की अपील की। उन्होनें कहा कि स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने से घर की भांति अपका शहर, प्रदेश और देश स्वच्छ और संुदर बनेगा अपने भविष्य को सुनहरा कल देने के लिये स्वच्छता को हमें अपनी आदत बनानी होगी।आज सफाई महाअभियान मे पार्षद नरेंद्र सैनी योगेश जौहर लाल सिंह सिंह पुष्पा देवी ने सफाई महाअभियान मे श्रमदान किया।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को पार्षद वार्ड 65 मौलाना आजाद नगर पार्षद वार्ड 55 जौहराबाग पार्षद वार्ड 53 टीचर्स कॉलोनी पार्षद वार्ड 12 डोरी नगर पार्षद वार्ड 39 घास की मंडी पार्षद वार्ड 44 नगला आशिक़ अली पार्षद वार्ड 37 कनवरीगंज पार्षद वार्ड 19 कुंजलपुर आदि क्षेत्रो मे चलेगा विशेष सफाई महाअभियान चलाया जायेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »