NEW English Version

बाफ्टा और नेटफ्लिक्‍स ने गुनीत मोंगा कपूर को ब्रेकथ्रू इंडिया का नया एम्‍बेसेडर बनाया और आवेदन की अंतिम तिथि दो हफ्ते आगे बढ़ाई

गुनीत मोंगा कपूर

17 जुलाई 2023: बाफ्टा (द ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्‍म एण्‍ड टेलीविजन आर्ट्स) ने आज जानी-मानी फिल्‍मकार गुनीत मोंगा कपूर को 2023 के लिये ब्रेकथ्रू इंडिया का नया एम्‍बेसेडर घोषित किया है। यह बाफ्टा ब्रेकथ्रू प्रोग्राम की तीसरी पुनरावृत्ति है जिसे नेटफ्लिक्‍स का सहयोग प्राप्‍त है तथा इसका लक्ष्‍य भारतीय फिल्‍म, गेम्‍स और टेलीविजन उद्योगों में प्रतिभा की अगली पीढ़ी को सहयोग एवं बढ़ावा देना है। 

गुनीत मोंगा कपूर एक सफल भारतीय फिल्‍म निर्माता और बाफ्टा नॉमिनी हैं, जिन्‍हें सिनेमा की दुनिया में अपने उल्‍लेखनीय योगदानों के लिये ब्रेकथ्रू इंडिया एम्‍बेसेडर चुना गया है। फिल्‍मों में एक शानदार कॅरियर के साथ और मुंबई में स्थित प्रोडक्‍शन हाउस सिखया एंटरटेनमेन्‍ट की संस्‍थापक के रूप में गुनीत को अपने बेहतरीन काम के लिये अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान मिली है। उन्‍हें चेवालियर डैन्‍स आई’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेटर्स भी मिला है और प्रतिष्ठित संस्‍थानों, जैसे कि अल्‍फ्रेड पी. स्‍लोअन फाउंडेशन और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्‍टेट्स ब्‍यूरो ऑफ एज्‍युकेशन एण्‍ड कल्‍चरल अफेयर्स से सराहना मिली है।

गुनीत भारत में बाफ्टा ब्रेकथ्रू प्रोग्राम के साथ करीब से जुड़ी रही हैं और उन्‍होंने 2022 में उद्योग समर्थक एवं निर्णायक मंडल सदस्‍य के रूप में सेवा दी थी, जिसमें उन्‍होंने भारत की समृद्ध और विविधतापूर्ण प्रतिभा को खोजने में बाफ्टा की सहायता करते हुए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इस प्रोग्राम पर जागरूकता भी बढ़ाई थी। इस नियुक्ति से उभरते रचनात्‍मक लोग और भी सशक्‍त होंगे और उन्‍हें वैश्विक मंच पर उत्‍कृष्‍टता के लिये बेजोड़ अवसर मिलेंगे। 

फिल्‍म निर्माता एवं सिखया एंटरटेनमेन्‍ट की संस्‍थापक और सीईओ गुनीत मोंगा कपूर ने कहा: “एम्‍बेसेडर की यह भूमिका मिलना सम्‍मान की बात है और मैं भारत में रचनात्‍मक उद्योगों के बीच उभरती प्रतिभा को बढ़ावा देने में सहायता करते हुए ए.आर.रहमान के पदचिन्‍हों पर रहूंगी। 2022 में बाफ्टा ब्रेकथ्रू के लिये निर्णायक मंडल सदस्‍य और उद्योग समर्थक के रूप में सेवा देने के बाद मैं आत्‍मविश्‍वास से कह सकती हूँ कि इस योजना से भारत की कुछ बेहतरीन स्‍वतंत्र प्रतिभाओं को फायदा हुआ है। बाफ्टा और नेटफ्लिक्‍स जैसे ऑर्गेनाइजेशंस जो अनोखा प्‍लेटफॉर्म दे सकते हैं, उससे मैंने कॅरियर्स में तेजी आते देखा है और मैं इस साल घरेलू प्रतिभा के आवेदनों का भंडार देखने की उम्‍मीद में हूँ।”

बाफ्टा में लर्निंग, इंक्‍लूजन और मेम्‍बरशिप के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर टिम हंटर ने कहा: “हम इस साल ब्रेकथ्रू इंडिया एम्‍बेसेडर के तौर पर गुनीत का स्‍वागत करते हुए खुश हैं। यह प्रोग्राम भारत के नये-नये रचनात्‍मक लोगों को पहचानकर उन्‍हें बढ़ावा देने के लिये है और इसे एक सफल निर्माता और फिल्‍मकार के तौर पर गुनीत की बेजोड़ प्रतिभा और उद्योग में समृद्ध विशेषज्ञता से यकीनन फायदा होगा। बाफ्टा एक विविधतापूर्ण एवं समावेशी उद्योग को बढ़ावा देने और निर्मित करने के लिये प्रतिबद्ध है, जो रचनात्‍मकता और मौलिकता का समर्थन करे और इसलिये हमें आवेदन की अंतिम तिथि को दो हफ्ते आगे बढ़ाने की भी खुशी है, ताकि इच्‍छुक लोग ज्‍यादा जानकारी लेकर आवेदन कर सकें!’’

नेटफ्लिक्‍स इंडिया में कंटेन्‍ट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा: “ब्रेकथ्रू प्रोग्राम न सिर्फ भारत के उभरते रचनात्‍मक समुदाय को वैश्विक अवसर देता है, बल्कि एक अभूतपूर्व पैमाने पर आइडिया के अंतर-सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को एक प्रोत्‍साहक वातावरण भी प्रदान करता है। हमें इस पहल के लिये अपना सहयोग जारी रखने की आशा है और हम उद्योग में प्रतिभाओं की कुशलताओं को निखारने में सहयोग देने के लिये प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे वैश्विक मंच पर अपना सबसे अच्‍छा काम और स्‍वरूप दिखा सकें।’’

इसके अलावा, मांग के आधार पर बाफ्टा ने बाफ्टा ब्रेकथ्रू इंडिया पहल के लिये अंतिम तिथि को दो हफ्ते आगे बढ़ाया है, जो कि अब 20 जुलाई, 2023 को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे समाप्‍त होगी।

योग्‍यता का मापदण्‍ड कहता है कि प्रस्‍तुति के समय आवेदक 18 वर्ष से अधिक आयु के होने चाहिये, कम से कम दो वर्षों के लिये भारत के निवासी होने चाहिए और उन्हें धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना आना चाहिए। फिल्‍म, गेम्‍स और टेलीविजन में अंतर-सांस्‍कृतिक संवाद को प्रोत्‍साहित करने के लक्ष्‍य से यह प्रोग्राम ऐसे अभ्‍यर्थी चाह रहा है, जो मिलकर काम करने और यूके के पेशेवरों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने की इच्‍छा रखते हों और (या) यूके के दर्शकों के लिये कंटेन्‍ट बनाएं। आवेदन कैसे करें, इस पर ज्‍यादा जानकारी के लिये बाफ्टा के सहयोगी प्रतिभा वेबपेज को यहाँ देखें। 

बाफ्टा ब्रेकथ्रू के बारे में ज्‍यादा विवरण

  • बाफ्टा ब्रेकथ्रू प्रोग्राम मूल रूप से यूके में दस साल पहले लॉन्‍च हुआ था और अब तक 200 से ज्‍यादा कॅरियर बनाने में सहयोग देकर काफी सफल रहा है।
  • यह 2020 में भारत आया, ताकि देश में फिल्‍म, गेम्‍स और टेलीविजन में उभरती रचनात्‍मक प्रतिभा की अगली पीढ़ी की पहचान कर उसे बढ़ावा दे सके।
  • भारत में आने के बाद से इस प्रोग्राम ने पिछले दो समूहों में 20 भारतीयों के कॅरियर में सहयोग दिया है।

सफल आवेदक निम्‍नलिखित के अलावा अंतर्राष्‍ट्रीय नेटवर्किंग के मौकों में सहयोग के लिये छात्रवृत्ति पाने के योग्‍य होंगे:

  • उद्योग में प्रत्‍यक्ष मुलाकात और सामूहिक गोलमेज सत्र
  • एक साल के लिये बाफ्टा की संपूर्ण सदस्‍यता और इस अवधि को बढ़ाने का विकल्‍प भी
  • ब्रेकथ्रू के उद्योग एवं समकक्ष समूहों के साथ नेटवर्किंग के वैश्विक अवसर
  • पेशेवर कौशल विकास के साथ कॅरियर कोचिंग के सत्रों एवं सहयोग तक पहुँच

चूंकि बाफ्टा की वैश्विक सदस्‍यता में कोरियोग्राफर्स का स्‍पष्‍ट रूप से प्रतिनिधित्‍व नहीं होता है, इसलिये आवेदक ब्रेकथ्रू प्रोग्राम के लिये आवेदन कर सकते हैं, जिसमें चयन होने पर उन्‍हें जानकारी विकसित करने और बाफ्टा की सदस्‍यता तथा नेटवर्क में मौजूद फिल्‍म, गेम्‍स तथा टेलीविजन के दूसरे विभागों और रचनात्‍मक लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »