NEW English Version

काशी में आयोजित होगा बृहद मंडलीय दिव्यांगजन रोजगार मेला

दिव्यांगजन को रोजगार देने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिव्यांगजनों को रोजगार देने हेतु सार्थक पहल की गई है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्धारा संचालित दिव्यांगजनों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर कानपुर, क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय वाराणसी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी, दिव्यांगजनों को आत्म निर्भर बनाने हेतु कार्यरत संस्था जन विकास समिति वाराणसी, दिव्यांग जनों के समग्र बिकास हेतु कार्यरत द स्पेशल एबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन 21 जुलाई दिन शुक्रवार को वाराणसी के भेलूपुर स्थित सी एम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में किया गया है, जिसमें वाराणसी सहित आसपास के जिलों के दिव्यांगजन भागीदार होगें, मेले में कुल 15 से 20 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

दिव्यांगजनों का मौके पर ही इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, मेला के संयोजक राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने बताया  कि यह मेला केवल दिव्यांगजनों के लिए ही आयोजित है,  दिव्यांगजनों को रोजगार देना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है,

इसी क्रम में वाराणसी में यह मेला आयोजित किया जा रहा है, इस मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को रोजगार देकर उनको स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है तथा सक्षम व समर्थ भारत की माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करना है, मेले का उद्घाटन वाराणसी के नगर प्रमुख माननीय अशोक तिवारी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय सौरभ श्रीवास्तव, सी एम एंग्लो बंगाली कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विश्वनाथ के दुबे जी उपस्थित रहेंगे। मेले में वाराणसी के दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत सभी संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »