NEW English Version

बाधारहित निरन्तर शिपिंग के उद्देश्य से पोर्टर ने सम्पूर्ण भारत में इंटरसिटी कूरियर सर्विस की शुरुआत

भारत की सबसे बड़ी तकनीकी पर आधारित और ऑन-डिमांड लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक, पोर्टर ने अपनी इंटरसिटी कूरियर सर्विस को आरम्भ करने की घोषणा की है। उक्त सर्विस का उद्देश्य देश भर में वस्तुए ट्रांसपोर्ट करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव लाना है।

यह तकनीक-सक्षम इंटरसिटी डिलीवरी पेशकश, ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला को विश्वसनीय, किफायती और बाधारहित डोरस्टेप पिकअप और डिलीवरी सर्विसेस प्रदान करके लॉजिस्टिक्स परिदृश्य को आसान और सहज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन ग्राहकों में छोटे और मध्यम आकार के उद्यम, खुदरा व्यवसाय और नियमित उपभोक्ता शामिल हैं।

पोर्टर, इंटरसिटी लॉजिस्टिक्स के लिए एक सहज और संगठित समाधान की आवश्यकता को बखूबी पहचानता है। इस प्रकार, इसकी यह नई सर्विस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या न्यूनतम ऑर्डर आवश्यकताओं के डोरस्टेप पिकअप सुनिश्चित करके अद्वितीय सुविधा प्रदान करती है।

शुरुआती रूप से, इस सर्विस की उपलब्धता 20 किलोग्राम तक वजन वाले शिपमेंट्स के लिए है, जो पूरे भारत में मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद और कोयंबटूर सहित कुल 19,000 से अधिक पिन कोड्स या क्षेत्रों तक तेज़ और सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन प्रदान करती है। आने वाले महीनों में, सभी तरह के व्यवसायों के लिए एक बहुमुखी लॉजिस्टिक्स समाधान के रूप में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ करते हुए, पोर्टर अपनी इंटरसिटी कूरियर क्षमताओं में इजाफा करेगा और साथ ही अन्य भारतीय शहरों में भी अपना विस्तार करेगा।

‘मूविंग अ बिलियन ड्रीम्स, वन डिलीवरी एट अ टाइम’ के अपने उद्देश्य के साथ पोर्टर, इंटरसिटी ग्राहकों को अनेक शहरों में सामान भेजने में सक्षम बनाता है, ताकि उन्हें वैकल्पिक सर्विस प्रोवाइडर्स की तलाश करने की समस्या से राहत मिल सके। यह सर्विस इंटरसिटी लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में प्रमुख समस्याओं को संबोधित करती है, जिसमें डोर-टू-डोर पिकअप विकल्पों की कमी और सस्ती एवं विश्वसनीय सर्विसेस की आवश्यकता शामिल है। ग्राहक सिर्फ पोर्टर के उन्नत टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का लाभ ही नहीं उठा सकते हैं, बल्कि ‘डिलीवरी है? हो जायेगा’ के आश्वासन के साथ पारदर्शी मूल्यों और समय पर डिलीवरी के साथ एक सुव्यवस्थित अनुभव का आनंद भी ले सकते हैं।

इस घोषणा के बारे में बात करते हुए, उत्तम डिग्गा, सीओओ और सह-संस्थापक, पोर्टर, ने कहा, “हम अपनी नई इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक इंडस्ट्री की खामियों को खत्म करना और हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए बाधा रहित, विश्वसनीय और किफायती समाधान प्रदान करना है। हमने अपनी इंटरसिटी कूरियर सर्विस में कुशलता और निर्बाधता की समान गुणवत्ता स्थापित करने का लक्ष्य साधा है, जैसा कि हम अपने इंट्रासिटी लॉजिस्टिक्स के लिए यह विकसित करने में सक्षम रहे हैं।”

पोर्टर की विश्वसनीयता इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस के मूल में निहित है। पोर्टर उन्नत ट्रैकिंग तकनीक और एक सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शिपमेंट को अत्यंत सावधानी से संभाला जाए और समय पर संबंधित गंतव्य तक पहुँचाया जाए। वास्तविक समय के ट्रैकिंग अपडेट और समर्पित ग्राहक सहायता के माध्यम से, प्रत्येक व्यवसाय और ग्राहक के लिए यह जानना निश्चित तौर पर राहत का विषय होता है कि पूरी ट्रांसपोर्टेशन प्रक्रिया के दौरान उनका पैकेज सुरक्षित हाथों में हैं।

पोर्टर की इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस की उपलब्धता अब भारत के प्रमुख शहरों में हैं, और ग्राहक यूज़र- फ्रेंडली पोर्टर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से शिपमेंट्स बुक कर सकते हैं। पोर्टर की इंटरसिटी कूरियर सर्विसेस और इसकी विशेषताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऐप लिंक को विज़िट करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »