NEW English Version

NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका: अवलेश सिंह

जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “NDA की लगेगी लंका, बजेगा अब INDIA का डंका” जीतेगा INDIA.

बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। विपक्षी दलों ने तय किया कि अब उनके गुट का नाम ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) होगा। बैठक में शामिल 26 दलों ने आम सहमित से यह फैसला लिया गया। आपको बता दें, इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले इस विपक्षी गुट पहले यूपीए के नाम से जाना जाता था।

विपक्ष के सभी बड़े नेताओ ने मंगलवार को बीजेपी के खिलाफ 26 विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA का ऐलान करते हुए कहा कि 26 दलों ने एकजुट होकर काम करने की कसम खाई है।उन्होंने आगे कहा कि इस हमारा इरादा अपने लिए सत्ता हासिल करना नहीं है। हमारा मकसद देश में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है। आइए हम भारत को प्रगति, कल्याण और सच्चे लोकतंत्र के पथ पर वापस ले जाने का संकल्प लें।

अवलेश सिंह ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि 26 पार्टियां एकजुट होकर काम करने के लिए बेंगलुरु में मौजूद थी । हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिली हैं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल करके सत्ता पाई और फिर उन्हें त्याग दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »