NEW English Version

नगर निगम ने नंदन वाटिका में किया वृक्षारोपण- महापौर नगर आयुक्त सहित पार्षद अधिकारी और कर्मचारियों ने लगाए पेड़

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप संपूर्ण प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण दिनांक 22 जुलाई को 30 करोड़ और 15 अगस्त को 5 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से रुद्राक्ष का पेड़ लगाते हुए दोनों के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा असद पुर क़याम नगर निगम भूमि पर 6500 से वृक्ष जामुन पाकड़ अर्जुन,

सागवान रुद्राक्ष,सेमल नीम आदि विभिन्न प्राकृतिक लाभ देने वाले पेड़ रोपित कर 1.5 एकड़ भूमि पर नगर वाटिका का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर अनेकों पार्षदों अधिकारियों और कर्मचारियों और एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने एक एक वृक्ष लगाकर उसको सींचने का संकल्प। इस वाटिका का 3 साल तक रख रखाव पानी तार फेंसिंग आदि कार्य एचडीएफसी बैंक द्वारा किया जायेगा।

महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से लगाए गए हर एक पेड़ को बचाने का संकल्प दिलाया और अपील की पेड़ लगाने से ज्यादा पेड़ बचाओ पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाए क्योंकि यदि व्यक्ति द्वारा लगाया गया एक भी पौधा वृक्ष बनने में सफल हो जाता है तो संपूर्ण मानव जाति को इसका लाभ मिलेगा।

महापौर और नगर आयुक्त के साथ पार्षद/मुख्य संकेतक पुष्पेंद्र सिंह जादौन  पार्षद स्नेहा बघेल योगेश सिंगल संजय पंडित राकेश ठाकुर निरंजन बघेल स्वर्ण लता वार्ष्णेय छोटे लाल शर्मा दिनेश भारद्वाज आदि।

अपराह्न में प्रमुख सचिव कारागार/अलीगढ़ के नोडल अधिकारी वृक्षारोपण महाअभियान 2023 राजेश कुमार सिंह ने नगर आयुक्त अमित आसेरी cdo आकांक्षा राणा के साथ असदपुर कायम नगर वाटिका पहुंचकर वृक्षारोपण किया और अलीगढ़ नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के अंतर्गत लगाए गए पेड़ों की समुचित देखरेख करने के निर्देश दिए।

नगर निगम से अपर नगर आयुक्त-1 राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त-2 ऋतू पुनिया  उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अशोक सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी अधिशासी अभियंता अशोक भाटी सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव सहायक अभियंता योगराज सिंह सिब्ते हैदर केएन आरपी सिंह cvo राजेश वर्मा कर अधीक्षक बेचेन सिंह सभापति यादव राजेश जैन राजकमल नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह विजय गुप्ता रमेश चंद सैनी रामजीलाल अनिल आजाद अनिल सिंह बिशन सिंह सीपी सिंह एहसान रब कौशल आलोक वर्मा आधी पार्षद अधिकारी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण में भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »