NEW English Version

मिलिये एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की नई दबंग दुल्हनिया ‘राजेश‘ ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से! 

भारतीय टेलीविजन अधिकांश घरों में मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है और इसने कई ऐसे आकर्षक एवं आनंददायक किरदारों की पेशकश की है, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। एण्डटीवी का घरेलू कॉमेडी ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश एक ऐसा ही प्यारा किरदार है। दर्शक जल्द ही एक नई अभिनेत्री को शो में राजेश का किरदार निभाते देखेंगे। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा इस किरदार को निभाने वाली हैं।

गीतांजलि मिश्रा अपनी बेमिसाल अभिनय क्षमता और टेलीविजन शोज एवं वेब सीरीज में उत्कृष्ट परफॉर्मेंसेज के लिये मशहूर हैं। बेहद लोकप्रिय शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश का किरदार निभाने का मौका मिलने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुये, गीतांजलि मिश्रा ने कहा, ‘‘भारत के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक ‘राजेश‘ की भूमिका निभाने का मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं।

बतौर दर्शक मुझे हमेशा से ही यह शो पसंद रहा है और इसके दिलचस्प किरदारों एवं मजेदार कहानियों में सभी का दिल जीता है। इस शो में हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है और उनके लिये मजेदार एवं रोमांचक कहानियों की पेशकश की है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे किसी ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिलेगा, जिसे मैं टेलीविजन पर देखना पसंद करती हूं।

मैं बहुत ज्यादा खुश हूं और मुझे ज्यादा खुशी इस बात की हो रही है कि मुझे योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह), हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) और पलटन के दूसरे कमाल के परफॉर्मर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला है। मैं एण्डटीवी और प्रोड्यूसर्स संजय एवं बेनिफर कोहली जी की दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह अद्भुत अवसर दिया। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली और खुशनसीब मानती हूं। मेरे परिवार वाले और दोस्त भी मेरी ही तरह मुझे नई राजेश के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।‘‘ 

राजेश का किरदार निभाने पर, गीतांजलि ने कहा, ‘‘किसी स्थापित किरदार को निभाना आसान काम नहीं होता, क्योंकि दर्शक उस किरदार और कलाकार दोनों से ही काफी गहराई से जुड़े होते हैं। मैं तहेदिल से इस जिम्मेदारी को उठाने के लिये पूरी तरह से तैयार हूं।

मुझे पूरा यकीन है कि मैं इस किरदार को अच्छी तरह से निभाने में सक्षम हो पाऊंगी, क्योंकि मैं इस किरदार की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मैंने इस शो को बहुत करीब से देखा है। मैं किरदार की बारीकियों को पकड़ने और इसके अपीयरेंस एवं अंदाज को बनाये रखते हुये इसे और भी दिलचस्प बनाने पर फोकस कर रही हूं। मैं राजेश की ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और अनूठे अंदाज की प्रशंसक हूं।

राजेश एक दमदार व्यक्तित्व वाली जिंदादिल और निडर महिला है। वह अपने विचारों को बेखौफ रखती है और अपने पति हप्पू या सास कटोरी अम्मा से कभी भी आसानी से हारी नहीं है। इसके अलावा, वह घर में बॉलीवुड ड्रामा का टच और मनोरंजन भी लेकर आती है। तो नई राजेश को देखने के लिये तैयार हो जाइये, जो आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर बहुत जल्द मनोरंजन, ग्लैमर और घरेलू कॉमेडी की अतिरिक्त खुराक लेकर आयेगी। मुझे भरोसा है कि दर्शक भी मेरी तरह उत्सुक होंगे और अपनी नई दबंग दुल्हनिया का दिल खोलकर स्वागत करते हुये मुझ पर अपना प्यार बरसायेंगे।‘‘ 

गीतांजलि मिश्रा को नई राजेश के रूप में देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »