NEW English Version

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों का उद्घाटन किया

नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज मध्य प्रदेश के खजुराहो में तीन उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) का उद्घाटन किया। खजुराहो में तीन एफटीओ खुलने से मध्य प्रदेश में कुल एफटीओ की संख्या छह हो जाएगी – खजुराहो में तीन, इंदौर में एक, सागर में एक और गुना में एक। ये छह एफटीओ युवाओं द्वारा क्षेत्र के विकास में योगदान सुनिश्चित करने का प्रमुख माध्यम बनेंगी।

इस मौके पर श्री ज्योदिरादित्य एम. सिंधिया ने शीघ्र ही खजुराहो से वाराणसी के बीच वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट की सेवा आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “ये खजुराहो के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।जिस खजुराहो के पास संस्कृति का इतना बड़ा भंडार है, उसे आधुनिकता के साथ जोड़ना हमारा संकल्प है और यह तभी सम्भव है, जब यहाँ उड़ानों की बौछार हो”

उन्होंने कहा कि “पिछले नौ वर्षों में नागर विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। पिछले नौ वर्षों में देश में हवाई अड्डे, जल हवाई अड्डे और हेलीपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 148 हुई, जिसे आने वाले 4 सालों में हम 200 से अधिक कर पाएंगे। वहीं, विमान क्षमता 400 से बढ़कर 700 हुई है, यानि 75% वृद्धि हुई है जिसे हम आने वाले चार से पांच सालों में 1200 से 1500 तक ले जा पाएंगे।”

“2016 में देश में केवल 28 फ्लाइंग अकादमी थी जो अब बढ़कर 57 हो गई हैं। पिछले वर्ष 1135 कमर्शियल पायलट्स लाइसेंस नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी किए गए जो अपने आप में एक कीर्तिमान हैं। इस वर्ष मात्र पांच महीनों में वह संख्या बढ़ कर 731 हो गई है।”

इस अवसर पर श्री विष्णु दत्त शर्मा, सांसद, खजुराहो, श्री राजीव बंसल, सचिव, नागर विमानन मंत्रालय, शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, मध्य प्रदेश, असंगबा चुबा आओ, संयुक्त सचिव, नागर विमानन मंत्रालय, स्थानीय जनप्रतिनिधि और केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

इंडियन फ्लाइंग एकेडमी: इंडियन फ्लाइंग एकेडमी शौर्य फ्लाइट सिम प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई है जिसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत खजुराहो हवाई अड्डे पर स्थापित किया गया है। इसने 05 विमान अधिग्रहित किए हैं जिनमें से 04 पहले ही आ चुके हैं। इन 04 विमानों में से 03 विमान एकल-इंजन विमान हैं जिनमें दो डायमंड डीए 40, एक इवेक्टर और एक मल्टी इंजन विमान-डायमंड डीए 42 शामिल हैं। भारतीय फ्लाइंग अकादमी में प्रति बैच उड़ान प्रशिक्षण के लिए 40 छात्रों की क्षमता होगी और एफटीओ में प्रति वर्ष 2 बैच होंगे।

फ्लाईओला एविएशन एकेडमी (जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड) -हेलीकॉप्टर एफटीओ: फ्लाईओला एविएशन एकेडमी हेलीकॉप्टर एफटीओ एशिया का पहला वाणिज्यिक हेलीकॉप्टर पायलट लाइसेंस (सीएचपीएल) प्रशिक्षण संस्थान है। फ्लाईओला एविएशन एकेडमी के बेड़े में वर्तमान में दो रॉबिन्सन आर44 हेलीकॉप्टर हैं और एक समय में उड़ान प्रशिक्षण के लिए 20 छात्रों की क्षमता है।

फ्लाईओला एविएशन एकेडमी (जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड) -फिक्स्ड विंग एफटीओ: फ्लाईओला एविएशन अकादमी का फिक्स्ड विंग एफटीओ मल्टी-इंजन प्रशिक्षण विमान पर प्रशिक्षण दे रहा है जिसे उच्च प्रदर्शन वाला विमान माना जाता है। फ्लाईओला एविएशन एकेडमी के ट्रेनर बेड़े में शामिल हैं: –

  • एकल इंजन विमान:-
    • 02 सेसना 172 विमान
  • 04 मल्टी-इंजन विमान:-
    • 03 किंग एयर सी 90ए विमान
    • 01 सुपर किंग एयर बी200 विमान

फ्लाईओला एविएशन एकेडमी एक बैच में 20 कैडेट्स को प्रशिक्षित कर सकती है। इसके लिए एफटीओ के पास 04 फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »