NEW English Version

जल निकासी ने पकड़ी रफ्तार-जल निकासी को लेकर नगर आयुक्त के प्रयास रहे सफल-तेजी से हो रही जल निकासी

अलीगढ़: बुधवार को तेज बारिश होेने पर नगर आयुक्त अमित आसेरी ने महानगर के रामघाट रोड, चंदनिया छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद आगरा रोड, सेंटर पाइंट, मैरिस रोड, पान दरीबा सुदामापुरी, मीनाक्षी पुल अचल ताल, आगरा रोड, सासनीगेट, भुजपुरा बाईपास, तुर्कमानगेट, चरखवालान, खैर रोड, ईदगाह रोड खैर रोड, गूलर रोड क्षेत्रों में जलभराव की समीक्षा करते हुए सभी पंपिंग स्टेशन और मोबाइल पंप सेट पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए।

सुबह से ही नगर आयुक्त ने बारिश के कारण जल भराव एरिया में जल्दी जलनिकासी सुनिश्चित कराने के लिए टेलीफोनिक अधीनस्थों के साथ मॉनिटरिंग व एक्शन की वजह से कई क्षेत्रों में जलनिकासी तेजी से हो रहा है अधीनस्थ मौके पर मौजूद रहकर पंपिंग स्टेशन व नालों की निगरानी में जुटे रहे। आने वाले दिनों में बारिश के अलर्ट को देखते हुये नगर आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को नाले-नालियों पुलियों की रोकटोक निकलवाने व जालियों की सफाई कराये जाने के साथ-साथ सभी पम्पिग स्टेशनों को निरंतर चलाये जाने व निगरानी की एडवाइज़री जारी की है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया तेज बारिश में जल भराव की संभावना को देखते हुये सभी पम्पिग स्टेशनेां को पूर्ण क्षमता से चलाया जा रहा है तथा विद्युत आपूर्ति में बाधा पर उन पर जनरेटर स्थापित किये गयें है लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों में अधीनस्थों को फील्ड विजिट और मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में तेज बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसलिये नगर निगम ने अपने कंट्रोल रूम में क्यूक एक्शन टीमें गठित करने के साथ-साथ सभी वार्ड नोडल अधिकारियों को फिल्ड में मुस्तैद रहने की एडवाइज़ारी जारी की है। जल भराव व जल निकासी के लिये किसी भी समस्या पर त्वरित एक्शन के लिये कंट्रोल रूम 0571-2750250, 7500441344 को निरंतर कार्यशील रखा गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »