NEW English Version

‘लव करुं या शादी?’ युवाओं के मन में उठने वाले इस सवाल का जवाब लेकर आ रही है यह फिल्म; आगरा में हो रही है शूटिंग  

‘लव करुं या शादी’ फिल्म को लेकर जनता के बीच उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग आगरा में हो रही है, इस वजह से यहाँ के लोगों में फिल्म को देखने की एक अलग ही उत्सुकता है। हाल ही में, फिल्म के कलाकार आगरा की मीडिया से जुड़े और बताया कि आजकल के युवा शादी को लेकर काफी तनाव में रहते हैं। शादी को लेकर प्रेमी जोड़ों में अक्सर अनबन बनी रहती है। जोड़े अपनी दूरियों को किस तरह से कम करें, यह फिल्म बखूबी बयां करेगी।

फिल्म में आकर्ष अलघ, मीशा कपूर, मैरिना, प्रीति सिंघानिया, सुप्यारदे के साथ ही साथ बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार गोविन्द नामदेव, मिलिंद गुनाजी, सोनिका गिल, मनोज बक्शी, अली असगर और कई हस्तियाँ आगरा की सरज़मीं पर उतरीं। इस फिल्म के निर्माता जयप्रकाश शॉ और लेखक संदीप नाथ है, जिन्होंने फिल्म आशिक़ी 2 का हिट सॉन्ग ‘सुन रहा है न तू’ लिखा था, जिसके लिए उन्हें आईफा अवॉर्ड भी मिला था। 

इस फिल्म का असली मकसद पुरानी जनरेशन और नई जनरेशन में शादी को लेकर तनाव, अनबन और दूरी को खत्म करना है। लव करुं या शादी फिल्म दो पीढ़ियों के बीच रिश्तों पर आधारित ऐसी फिल्म है, जो सोच और तौर तरीकों के बीच के अंतर को भरती नजर आएगी। विगत दिनों आगरा के कमला नगर में कावेरी मंदिर के पास इंडोर शूटिंग में टेक देकर फिल्म निर्माण का शुभारंभ हुआ। 20 दिन तक चलने वाली फिल्म की शूटिंग ज्यादातर कमला नगर, विजय नगर और रामनगर क्षेत्रों में होगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »