NEW English Version

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष डॉ. दीपक मोहंती ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य प्रोफेसर मनोज आनंद और सुश्री ममता शंकर, एनपीएस ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सूरज भान भी उपस्थित थे।

image0019WWB.jpg

https://npstrust.org.in पर उपलब्ध यह नई वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के अनुभव को समृद्ध बनाने और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से संबंधित जानकारी तक बिना किसी बाधा के पहुंच प्रदान करने की एनपीएस ट्रस्ट की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई वेबसाइट को आकर्षक और सहज बनाया गया है जो डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के लिए सुविधानजक है। इसमें लोगों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए कई नई सुविधाएँ और सुधार शामिल किए गए हैं। वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  1. सुव्यवस्थित नेविगेशन और विकल्प सूची का प्रारूप
  2. व्यवस्थित जानकारी
  3. नई सुविधाओं के साथ उन्नत ऑनलाइन सेवाएँ
  4. उन्नत उपयोगकर्ता अनुभव
  5. बेहतर खोज कार्यक्षमता

इसके मुख्य पृष्ठ पर ही, 3 महत्वपूर्ण टैब यानि “एनपीएस खाता खोलें”, “सेवानिवृत्ति की योजना बनाएं” (पेंशन कैलकुलेटर) और “अपनी एनपीएस होल्डिंग्स देखें” सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए रखे गए हैं।

image002LCOF.jpg

होम पेज पर ही, सब्सक्राइबर्स इसमें प्रदान की गई सरल, ग्राफिक्स के माध्यम से समझने योग्य जानकारी में योजना के रिटर्न को देख सकते हैं।

एनपीएस और एपीवाई दोनों के लिए विकल्प सूची के प्रारूप को 6 सरल श्रेणियों जैसे सुविधाएँ और लाभ, ऑनलाइन सेवाएँ, रिटर्न और चार्ट, एनपीएस कैलकुलेटर, शिकायतें और निकास में व्यवस्थित और मानकीकृत किया गया है।

3.jpg

ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत अपने पीआरएएन, जन्मतिथि और ओटीपी को प्रमाणित करके सब्सक्राइबर्स अपने संबंधित सीआरए के साथ अपनी एनपीएस होल्डिंग्स भी देख सकते हैं।

एनपीएस प्रारूप के दृष्टिकोण में सुधार किया गया है और मध्यस्थ के सभी विवरण, उनके कार्यों, संपर्क विवरण आदि सहित, ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध कराए गए हैं।

वेबसाइट हिंदी में भी उपलब्ध कराई गई है।

एनपीएस ट्रस्ट अपने हितधारकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी सेवाओं और डिजिटल पहलों का और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »