NEW English Version

एमजी मोटर और आयोनेज ने संयुक्त रूप से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया

इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से इंटरसिटी और डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी।

लखनऊ: 99 वर्ष पुराने प्रमुख ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड, एमजी मोटर इंडिया ने एक प्रमुख ईमोबिलिटी सर्विस प्रोवाइडर, आयोनेज (IONAGE) के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य पूरे भारत में डेस्टिनेशन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना है, ताकि इंटरसिटी यात्रा को प्रोत्साहित किया जा सके। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा लखनऊ, तिरुवनंतपुरम और कोचीन में 10 डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टेशंस के उद्घाटन के साथ की गई, जो टिकाऊ गतिशीलता की दिशा में एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत को दर्शाता है।

इस साझेदारी के अंतर्गत, एमजी मोटर को आयोनेज के उन्नत ई-मोबिलिटी प्लेटफॉर्म का लाभ मिलेगा, ताकि एमजी चार्ज स्थानों तक बिना किसी परेशानी के पहुँच सुनिश्चित की जा सके। इलेक्ट्रिक व्हीकल के मालिकों को आयोनेज ऐप का उपयोग करने की सुविधा होगी। यह चार्जिंग स्टेशंस की सहज खोज, ईवी यात्राओं की कुशल योजना और इन एमजी चार्जर्स सुविधाओं पर सरलता से व्हीकल चार्जिंग को सक्षम बनाता है। 

गौरव गुप्ता, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, एमजी मोटर इंडिया, ने कहा, “हम भारत में एक सुदृढ़ ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए हम आयोनेज के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं। यह साझेदारी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और ईवी मालिकों तथा ऑपरेटर्स को बिना किसी परेशानी के बेहतर चार्जिंग अनुभव प्रदान करते हुए सशक्त बनाने के लिए हमारे अटूट समर्पण भाव को दर्शाती है। साथ ही, यह साझेदारी ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम के भीतर काम करने वाले आयोनेज जैसे होनहार स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए एमजी मोटर इंडिया की प्रतिबद्धता की भी पूरक है।”

एमजी चार्ज किसी भी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) द्वारा होटल, आवासीय सोसायटी, सार्वजनिक स्थानों और कॉर्पोरेट्स जैसे डेस्टिनेशंस को प्रदुषण रहित परिवहन को अपनाने और उनकी संपत्ति व समुदायों को भविष्य के अनुकूल सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए एक इंडस्ट्री की प्रथम पहल है।

इस साझेदारी के बारे में बोलते हुए, विमल कुमार, सीईओ, आयोनेज, ने कहा, “एमजी जैसे तकनीकी-संचालित और भविष्यवादी ब्रांड के साथ साझेदारी करना और डेस्टिनेशन तक अपनी पहुँच का विस्तार करना हमारे लिए गर्व का विषय है। आयोनेज प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक कार ऑपरेटर्स और मालिकों के लिए एक स्मार्ट मोबिलिटी असिस्टेंट के रूप में भी काम करेगा, जो एक सहज और और प्रदुषण रहित ड्राइविंग और लेनदेन अनुभव प्रदान करेगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में तेजी से बदलाव को देखते हुए, दोनों ही कम्पनीज़ सतत रूप से आगे बढ़ने, प्रदुषण मुक्त और अधिक टिकाऊ भविष्य को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस साझेदारी से एमजी मोटर इंडिया के एमजी चार्ज कार्यक्रम के तहत देश भर में 1000 दिनों में 1000 ईवी चार्जर्स स्थापित करने की योजना को बढ़ावा मिलेगा। एमजी मोटर इंडिया और आयोनेज का लक्ष्य साथ मिलकर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को तेजी से अपनाने की दिशा में काम करना है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »