NEW English Version

चप्पे-चप्पे पर जुटा नगर निगम-अधिकारी/कर्मचारियों सुबह से जुटे इन्तिज़ाम कराने में- ताजियों के जुलूस के चप्पे-चप्पे को अपर नगर आयुक्त ने देखा-पब्लिक से इंतजामों पर लिया फीडबैक

अलीगढ़: मोहर्रम पर परंपरागत जुलूस और कर्बला में बेहतर इंतजाम कराने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने सिविल लाइन और शहरी क्षेत्र में अक़ीक़दमन्दो, कर्बला समिति, पब्लिक व्यवस्थाओं पर फीडबैक लेते हुए जुलूस के मार्ग पर नगर निगम इंतजामों का जायजा लिया।

नगर निगम के सभी जोनल और सेक्टर प्रभारी सुबह से ही फील्ड में मुस्तैद दिखे अधिकारियों ने शमशाद मार्केट जमालपुर जेल रोड जेल फ्लाईओवर गूलर रोड दिल्ली गेट शाह जमाल ईदगाह और कर्बला का निरीक्षण किया।

अपर नगर आयुक्त/वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी(मीडिया) ने बताया परंपरागत व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतरीन कराने की पुरजोर कोशिश नगर निगम अलीगढ़ ने की है ईदगाह पर जलभराव और पूर्णता समाप्त हो गया है मौके पर मौजूद रहकर ईदगाह के सामने गंदी सड़क की धुलाई जुलूस पहुँचने से पहले हो जाएगी सभी जोनल अधिकारी व सेक्टर प्रभारी शमशाद मार्केट से जुलूस के साथ कर्बला तक साथ रहेंगे।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा मोहर्रम पर सभी व्यवस्थाएं अपने अंतिम रूप में है जुलूस शुरू होने से पहले रह गई कमियों को पूरा कर लिया जाएगा नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी पूरी मुस्तैदी के साथ मुस्तैद हैं।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर पब्लिक द्वारा दिया गया फीडबैक नगर निगम अलीगढ़ के लिए मार्गदर्शन की भांति है सकारात्मक फीडबैक हमेशा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »