NEW English Version

अतिक्रमण और भू माफियाओ पर अब सख्त होगा नगर निगम का शिकंजा-अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया का एक्शन- नगर निगम संपत्ति व अतिक्रमण की समीक्षा

अलीगढ़: अलीगढ़ में जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी को प्रशासनिक हैंड के रूप में सहयोग के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया के रूप में एक बेहतरीन और तेज तर्रार पीसीएस प्रशासनिक अफसर शासन ने भेजा है। अपनी तेज़ तर्रार छवि और बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने दो टूक शब्दों में सभी जोनल अधिकारियों को अपने जोन में नगर निगम संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जिम्मेदार बनाया है।

अपर नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ नगर निगम में नगर आयुक्त अमित आसेरी जी के सार्थक प्रयास से ज़ोनल व्यवस्था लागू हो गई है इसलिए हर जोन में नगर निगम संबंधी समस्याओं जैसे नगर निगम संपत्ति की सुरक्षा अतिक्रमण हटाना साफ-सफाई पेयजल आपूर्ति, आईजीआरएस संदर्भों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सहित सभी जनसुविधा के लिए ज़ोनल अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ज़ोनल की जिम्मेदारी है कि वह रोज़ना ज़ोन में में निकले पब्लिक और पार्षदों से जन समस्याओं के बारे में फीडबैक लें और समय अंतर्गत का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।

सोमवार को अपने चेंबर में अतिक्रमण और संपत्ति विभाग की समीक्षा करते हुए अपर नगर आयुक्त ने अपने दबंग अंदाज में दो टूक शब्दों में कहा नगर निगम संपत्ति, नाले नालियों सड़क पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर निगम अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है अतिक्रमण करने वाले अथवा अतिक्रमण कराने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा करते हुए अपर नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों से अपने-अपने जोन में अतिक्रमण, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जुर्माने की कार्रवाई कितना शमन शुल्क वसूला कितनी आरसी निर्गत की गई , जून में अतिक्रमण करने वालों पर कितनी कार्रवाई की गई का ब्यौरा तलब किया और  बुधवार को मांगी गई सूचनाओं के साथ सभी जोनल अफसरों को बैठक में आने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा पार्षद और पब्लिक की समस्याएं नगर निगम के लिए सर्वोपरि है जोनल अधिकारी अपने दायित्वों को समझे उन्होंने बताया कि

  • जोन 1 सिविल लाइन के जोनल अधिकारी अशोक सिंह सीटीओ 9452205361
  • जोन 2 गांधी पार्क जोनल अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह सहायक नगर आयुक्त 9411090288
  • ज़ोन 3 ऊपरकोट क्षेत्र ज़ोनल अधिकारी राजकिशोर प्रसाद उप नगर आयुक्त 6396230033 तथा
  • जोन 4 बन्नादेवी क्षेत्र जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त 7234810773 के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं पार्षद और पब्लिक अपनी नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए जोन वाइज अपने जोनल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम सुगम यातायात व जल निकासी के लिए सड़क नाले नालियों को अतिक्रमण मुक्त बनाना बेहद जरूरी है नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे शहर को स्वच्छ सुंदर और ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया की अध्यक्षता में अतिक्रमण और संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात, कर्नल निशीथ सिंघल लिपिक सतेंद्र सिंह विजय गुप्ता मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »