NEW English Version

ब्लॉसम स्कूल में अलीगढ़ का मनाया गया जन्मदिन- केक काटकर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लिया संकल्प

अलीगढ़: 1 अगस्त को अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अलीगढ़ का जन्म दिवस पहली बार आयोजित किए जाने को लेकर महानगर के पान वाली कोठी स्थित ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने अलीगढ़ का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूम-धाम से मनाया। स्कूल परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच में स्वच्छ अलीगढ़ सुंदर अलीगढ़ और पर्यावरण बचाओ को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक आकर्षक हैप्पी बर्थडे अलीगढ़ पेंटिंग बनाकर अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

ब्लॉसम स्कूल के प्रबंधक एमके शेरवानी ने बताया अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अलीगढ़ का जन्म दिवस मनाए जाने का निर्णय एक सराहनीय निर्णय है हमारा स्कूल अलीगढ़ नगर निगम के स्वच्छता अभियान में पूरी तरह समर्पित है।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने अलीगढ़ दिवस के अवसर पर ब्लॉसम स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक मनमोहक पेंटिंग को देखकर सराहना करते हुए कहा नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान का अवतार होते हैं इनके माध्यम से कही गई बात का सभी पर असर होता है सभी स्कूल अपने अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर निगम अलीगढ़ का सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »