NEW English Version

सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाने के नगर आयुक्त और महापौर के स्वप्न को अमलीजामा पहनाने का अपर नगर आयुक्त ने उठाया बीड़ा

अलीगढ़: अलीगढ़ की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी और महापौर प्रशांत सिंघल के प्रयासों को अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने अपनी बेबाक़ और तेज़ छवि से गति देने की कोशिश को ज़मीनी रूप से शुरू कर दी है। बुधवार को अपर नगर आयुक्त ने सफाई नायकों के साथ बैठक कर साफ सफाई नाले नालियों में कचरा डालने अतिक्रमण करने वालो पर कार्रवाई और शमन शुल्क वसूली के बारे में सफाई नायको को कई महत्वपूर्ण गुरु मंत्र दिए।

अपर नगर आयुक्त ने महानगर में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से सभी एसएफआई और सफ़ाई नायकों से सफ़ाई के प्रति उनके दायित्व के बारे में सवाल पूछते हुए कहा सुबह-सुबह सड़कों पर कचरे के दर्शन होकर कैसे स्वच्छता की परिभाषा सार्थक सिद्ध होगी स्वच्छता के प्रति सेवा हमें नगर निगम से ही करनी होगी सुबह 5:00 से 8:00 सफाई व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर कवायद करने की जरूरत है सड़क नाले नालियों पर अतिक्रमण करने वालों से समन्वय संवाद और सहयोग की भावना जागृत की जरूरत है।

उन्होंने कहां सफाई की प्रथम सीढ़ी सफाई कर्मचारी और सफाई नायक होते हैं इसलिए इनके पूर्ण सहयोग के बिना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की परिभाषा सार्थक सिद्ध नहीं हो सकती। समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण कर्ताओं को सचेत करते हुए कहा नगर निगम अलीगढ़ संपूर्ण नगरी क्षेत्र में ई-रिक्शा के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने नाले नालियों में कचरा ना डालने की मुनादी कल से शुरू कर आ रहा है नागरिक शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे आएं।

अपर नगर आयुक्त ने सभी SFI को डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण, आईजीआरएस शिकायतों की गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण शत प्रतिशत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सड़क नाले एवं नाली में कचरा डालने वालों के विरुद्ध जुर्माना अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना वसूलने की रिपोर्ट अगले 2 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

अपर नगर आयुक्त ने कहा सफ़ाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ग्राउंड लेबल पर पिन पॉइंट पर काम करने की जरूरत है-अतिक्रमण व बेहतर सफ़ाई का रोड मैप तैयार किया जा रहा है निश्चित रूप से आने दिनों में सफ़ाई व्यवस्था प्रभावी बनेंगी सभी एसएफआई को कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए।

समीक्षा बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात जोनल सफाई अधिकारी दलबीर सिंह एसएफआई रामजी लाल, रमेश चंद सैनी बिशन सिंह अनिल सिंह मीडिया सहायक अहसान रब सफ़ाई नायक राधे धूरी, लालाराम नंदा आनंद शास्त्री बबलू कमल शरद रवि महेंद्र आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »