NEW English Version

क्या ज़िंदा रहने के जज़्बे के साथ फ्रीज़र की कैद से आज़ाद हो पाएगी मिली?

-इस शनिवार एंड पिक्चर्स पर ‘मिली’ के प्रीमियर के साथ होगी जबर्दस्त रोमांच की गारंटी-

ज़रा सोचिए, आप एक बड़े से फ्रीज़र में अकेले फंस जाएं, जिसका तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे चला जाए! क्या यह ख्याल ही आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी नहीं है? और जब आप मदद के लिए चिल्लाएं और चीख-चीखकर गुहार लगाएं, तब भी न तो कोई आपकी आवाज सुन पाए और ना कोई आपकी मदद के लिए आए! एक तरफ तापमान लगातार गिर रहा हो और दूसरी तरफ आपका वक्त भी सिमट रहा हो, तब आप क्या करेंगे? क्या आप हालात के आगे घुटने टेक देंगे या फिर इससे लड़ेंगे? तो इस शनिवार, आप भी एंड पिक्चर्स के साथ खुद को बचाने की मिली की इस अटूट कोशिश में शामिल हो जाइए।

गौरतलब है कि एंड पिक्चर्स पिछले 10 वर्षों से नौजवानों और जोशीले दर्शकों का मनपसंद चैनल बना हुआ है और इस समय अपने एक दशक के शानदार सफर का जश्न मना रहा है। अपने किरदारों और कहानियों के जरिए दर्शकों के अनुभव में चार चांद लगाते हुए एंड पिक्चर्स एक बार फिर अपना दम दिखाने जा रहा है, जहां यह चैनल 5 अगस्त को रात के ठीक 8 बजे सीधे आपके घरों में फिल्म ‘मिली’ का प्रीमियर लेकर आएगा।

सच्ची घटनाओं पर आधारित एस्केप थ्रिलर ‘मिली’ में खूबसूरत जाह्नवी कपूर ने कमाल का अभिनय किया है। यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है, जो कभी हार ना मानने का हौसला रखती है। इस बीच उसके साथ कुछ अनजानी घटनाएं होती हैं, जिसके बाद वो एक बड़े-से फ्रीज़र में अकेली फंस जाती है, जहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता!

खुद को बचाने के मिली के इस पूरे सफर के दौरान जाह्नवी कपूर, मनोज पाहवा और सनी कौशल जैसे कलाकार आपको कसकर बांधे रखेंगे। जबर्दस्त रोमांच से भरी इस फिल्म में हर खूबी शामिल है। इसमें जज़्बातों का वो गुबार है, जहां डर, फिक्र, बेचैनी, प्यार और बहुत-सी भावनाएं शामिल हैं।

अपनी फिल्म के आगामी प्रीमियर को लेकर जाह्नवी कपूर कहती हैं, “मिली नौडियाल का किरदार मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। बड़े पर्दे पर उसकी सच्ची कहानी सामने लाने के लिए बहुत वक्त और मेहनत लगी। अपनी ज़िंदगी बचाने का इस किरदार का संघर्ष दिखाने के दौरान हमने बेशक मुश्किल चुनौतियों का सामना किया, जहां हम एक अजीब शूटिंग लोकेशन पर थे। लेकिन मैंने पूरे हौसले के साथ इन चुनौतियों को गले लगाया।

सभी कलाकारों और क्रू के अटूट समर्थन के साथ मिली यकीनन मेरा आज तक का सबसे पसंदीदा किरदार बन गया है। जहां हम सभी को एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है, वहीं मैं भी दर्शकों के रिएक्शन्स देखने और उन्हें रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव कराने लिए बेहद रोमांचित हूं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर हमारी फिल्म देखते हुए मजा आएगा, जहां यह चैनल #10 ऑन 10 सेलिब्रेशंस के साथ अपनी 10वीं सालगिरह मना रहा है।”

मनोज पाहवा कहते हैं, “जिस पल मैंने मिली प्रोजेक्ट के बारे में सुना, उसी पल मैं जान गया था कि मैं बेशक इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। इंडस्ट्री की सबसे मेहनती एक्टर्स में से एक, टैलेंटेड जाह्नवी कपूर के साथ काम करना ‘मिली’ के सेट पर सबसे खास बात थी। उसके प्यारे और अनोखे स्वभाव ने मेरे लिए उसके पिता का रोल निभाना काफी आसान बना दिया। जहां एंड पिक्चर्स पर ‘मिली’ का प्रीमियर होने जा रहा है, वहीं मैं भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह वाकई एक यादगार सफर रहा और मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि मैं भी मिली की कहानी दर्शकों के सामने लाने की इस कोशिश का हिस्सा बना।”

इस शनिवार रात 8 बजे आप भी मिली के संघर्ष में शामिल हो जाइए, जहां वो ज़िंदा बच निकलने के लिए अपने हालात से लड़ेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »