NEW English Version

सिग्निफाई ने असम में सामुदायिक वॉलीबॉल कोर्ट्स को रौशन करने के लिए ब्रह्मपुत्र वॉलीबॉल लीग के साथ साझेदारी की

असम, भारत- लाइटिंग क्षेत्र में विश्व की प्रमुख कंपनी, सिग्निफाई (Signify) (यूरोनेक्स्ट: लाइट), ने ब्रह्मपुत्र वॉलीबॉल लीग (बीवीएल) के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य भारत में असम के अंतर्गत ग्रामीण जिलों में 20 सामुदायिक वॉलीबॉल कोर्ट्स को रौशन करना है। यह प्रोजेक्ट राज्य में ग्रामीण समुदायों के बीच वॉलीबॉल के विकास और इसे अपनाने में सहायता करने का लक्ष्य रखता है। ब्रह्मपुत्र वॉलीबॉल लीग (बीवीएल) एक प्रमुख जमीनी स्तर की वॉलीबॉल लीग है, जिसकी स्थापना भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान अभिजीत भट्टाचार्य द्वारा की गई है।

ब्रह्मपुत्र वॉलीबॉल लीग को वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बीच स्थापित किया गया था। बीवीएल ने राज्य में युवाओं को वॉलीबॉल को न सिर्फ एक पेशेवर खेल के रूप में पहचान देने, बल्कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया है। इसकी स्थापना के बाद से ही यह दुनिया की सबसे सामुदायिक वॉलीबॉल लीग्स में से एक बन गई है, जिसमें पूरे असम के 5,000 से अधिक बच्चों को वॉलीबॉल खेलने का अवसर मिला है। इस लीग का समुदाय और युवा विकास में अहम् योगदान है, जो लीग क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का सार्थक माध्यम बन चुका है।

बीवीएल की भागीदारी में, वर्ष 2022 में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें 350 से अधिक ग्रामीण टीम्स इस खेल जुड़ीं। हालाँकि, दिन के मैचों से परे, मैदान में उचित रोशनी की कमी की वजह से इन युवा एथलीट्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सिग्निफाई ने इन समुदायों में युवाओं के बीच अपार संभावनाओं को गहनता से पहचाना और अपने खेल ज्योति सीएसआर कार्यक्रम (Khel Jyoti CSR) के तहत राज्य के 20 सेंटर्स को उचित रोशनी प्रदान करके यहाँ के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने की पहल की।

कंपनी ने जो उन्नत लाइटिंग सॉल्यूशंस (lighting solutions) प्रदान किए हैं, इनके माध्यम से युवा खिलाड़ी अब बिना किसी परेशानी के राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल के लिए अभ्यास कर सकते हैं। सेंटर्स में उपलब्ध सुलभ रोशनी, देश में भविष्य के खिलाड़ियों के अभ्यास के प्रति सिग्निफाई के समर्पण भाव को दर्शाता है। इन मैदानों को रौशन करके, यह प्रोजेक्ट 5,000 से अधिक खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें इस खेल में आगे बढ़ने एवं उत्कृष्टता हासिल करने, वॉलीबॉल के प्रति जुनून को बरकरार रखने और इन समुदायों के भीतर एक स्वस्थ एवं अधिक सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता है। 

इस प्रोजेक्ट पर टिप्पणी करते हुए, नताशा वाधवा, प्रमुख- सीएसआर, सिग्निफाई इनोवेशन इंडिया लिमिटेड, ने कहा, “खेल लोगों को एकजुट होने, प्रेरित करने और स्थायी परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। ब्रह्मपुत्र वॉलीबॉल लीग के साथ हमारी साझेदारी जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और असम के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा मानना ​​है कि सामुदायिक वॉलीबॉल मैदानों में रोशनी (lighting up the grounds) प्रदान करके, हम सिर्फ मैदानों को ही नहीं, बल्कि हजारों युवा एथलीट्स के सपनों और आकांक्षाओं को भी रौशन कर रहे हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनके भविष्य को उज्ज्वल करने का माध्यम बनेगी।”

ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने की सिग्निफाई की अटूट प्रतिबद्धता के लिए, बीवीएल की परिकल्पना करने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने विशेष आभार व्यक्त किया और कहा, “सिग्निफाई के साथ यह साझेदारी उन समुदायों और युवाओं के लिए आदर्श साबित हुई है, जिनके साथ हम काम कर रहे हैं। सेंटर्स पर उचित रोशनी की व्यवस्था न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि खेल विशेष की कुशलता को भी बढ़ाती है, और साथ ही युवा प्रतिभाओं को विशेष जुनून के साथ वॉलीबॉल खेलने के लिए प्रेरित करती है। ग्रामीण इलाकों में वॉलीबॉल के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके, हम आने वाले कल के वॉलीबॉल चैंपियंस का सृजन करने के साथ ही पूरे असम में इस खेल को विकास की राह पर देखने की उम्मीद करते हैं।”

इस लाइटिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से वॉलीबॉल के विकास का समर्थन करने के साथ ही सिग्निफाई का दृष्टिकोण, एक उज्जवल जीवन और बेहतर दुनिया की स्थापना के लिए रोशनी की अविश्वसनीय क्षमता को उजागर करना है। कंपनी का दृढ़ विश्वास है कि एक बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े बदलाव लाने में सक्षम हो सकता है। साथ ही, यह व्यक्तियों को उनकी पूरी क्षमता से खेलने में सशक्त बनाता है और क्षेत्र के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देता है। कंपनी ने इस वर्ष भी 10 अतिरिक्त कोर्ट्स को रौशन करके लीग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »