NEW English Version

माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने नागपुर में किया एक्सिस बैंक की 150वीं शाखा का उद्घाटन

नागपुर,  2023: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज टेलीकॉम नगर, नागपुर में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। इस शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि नितिन गड़करी, माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार ने किया। इस अवसर पर  एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी रंग दानी, क्षेत्रीय शाखा बैंकिंग प्रमुख – पश्चिम; श्री राजीव कुमार, सर्कल प्रमुख – नागपुर और सुश्री शिवानी वोरा, शाखा प्रमुख – टेलीकॉम नगर, नागपुर भी मौजूद रहे।

नई शाखा ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट नंबर 39, रामकृष्ण नगर, तारेकर ज्वेलर्स के सामने, खामला पुलिस चौकी के पास, नागपुर 440025 पर स्थित है। शाखा के उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के ग्रुप एक्जीक्यूटिव और हैड – शाखा बैंकिंग, रिटेल लायबिलिटीज और प्रोडक्ट्स  रवि नारायणन ने कहा, “एक्सिस बैंक में हम सभी के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि हमारे केंद्रीय मंत्री – नितिन गडकरी जी ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है। हमारे शाखा नेटवर्क का विस्तार अद्वितीय समर्पण और उत्कृष्टता के साथ हमारे ग्राहकों की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। डिजिटल इनोवेशन और ग्राहकों को केंद्र में रखने की हमारी निरंतर कोशिश के कारण ही हम अपने लगातार बढ़ते ग्राहक आधार को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित होते हैं। हम बैंकिंग सेवाओं को उन समुदायों के करीब लाने में विश्वास करते हैं जिनकी हम सेवा करते हैं, और यह विस्तार एक विश्वसनीय वित्तीय भागीदार बनने के हमारे दृष्टिकोण की पुष्टि करता है।”

यह शाखा बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत रेंज की पेशकश करेगी जो नागपुर क्षेत्र और उसके आसपास खुदरा और संस्थागत ग्राहकों की विविध बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है। सेवाओं की इस विस्तृत रेंज में बचत और चालू खाते, जमा और व्यक्तिगत, सोना, घर, वाहन, कार्यशील पूंजी और सावधि ऋण जैसे विविध ऋण विकल्प भी शामिल हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »