NEW English Version

देश के युवा को बड़ा लक्ष्य बनाना होगा

वाराणसी: संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ, वाराणसी में चल रहे अन्तर्विद्यालयी युवा संसद विमर्श-2023 के भव्य आगाज के बाद समापन एवं अलंकरण समारोह में भी विद्यार्थियों का पूरा जोश एवं उत्साह दिखाई दिया। आज समापन एवं अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा (एमएलसी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री उत्तर-प्रदेश सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति से सभी आह्यादित हुए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि अकर्मण्य रहकर कुछ भी प्राप्त नहीं हो सकता, सच्चे अर्थों में वही युवा है जिसमें उत्साह, उमंग एवं कुछ कर गुजरने की चाह हो। आज के युवा को बड़ा लक्ष्य बनाना होगा तभी देश का भविष्य सुदृढ़ होगा।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे अधिवक्ता सर्वाच्च न्यायालय ईशकरन सिंह भंडारी ने विद्यार्थियों की विभिन्न कमेटियों के मध्य जाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कानून और मताधिकार का सही उपयोग होना चाहिए एवं वर्तमान कुरीतियों को किसी  भी हाल में आगे नहीं जाना चाहिए। 

इस विशेष अवसर पर संस्था सचिव राहुल सिंह जी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ उपस्थित सभी गणमान्य जन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होने राजनीति एवं राष्ट्रनीति का अन्तर स्पष्ट करते हुए कहा कि  देश को बौद्धिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध नेता की ही आवश्यकता है।

आज के कार्यक्रम में वृहद युवा संसद की कुल 11 समितियों के अन्तर्गत विद्यार्थियों ने त्वरित बुद्धि पर आधारित अपने सुनियोजित अनुसंधान तथा तथ्यों को प्रस्तुत किया। साथ ही साथ इस बात का भी आँकलन किया गया कि वे अपने अकाट्य तर्क के साथ किस तरह अपनी कमेटी को निष्कर्ष तक ले जाते हैं और उन्हें कितने लोगों का समर्थन प्राप्त होगा। इस युवा संसद में अलग-अलग 11 कमेटियों में बेस्ट डेलिगेट, हाई कमन्डेशन,स्पेशल मेन्शन एवं वर्बल मेन्शन के लिए सभी को पुरस्कार दिया गया। 

इस कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह जी एवं चेतनारायण सिंह जी (पूर्व एमएलसी) की उपस्थिति प्रेरणादायी रही। ”जगाना देश  है अपना“ गीत के बोल एवं सुन्दर नृत्य प्रस्तुति  ने सभी का मन मोह लिया। संस्था की निदेशिका डॉ. वन्दना सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने सभी प्रतिष्ठित विद्यालय  के प्रतिभागियों एवं शिक्षकों के प्रति उनके सहयोग हेतु विशेष आभार जताया। सह-निदेशक  आयुष्मान सिंह कहा कि इस वृहद युवा संसद की परिकल्पना को सार्थक करने में हमारे मीडिया बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा है, जिसके लिए उन्होंने विशेष धन्यवाद दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »