NEW English Version

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के लिए नगर निगम तैयार करा रहा अमृत कलश।-अपर नगर आयुक्त ने अमृत कलश पर लिखाई से किया शुभारंभ

अलीगढ़: आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर देशव्यापी अभियान  मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान को जनसहभागिता के साथ जन आंदोलन का रूप देने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी और इस अभियान के लिए नगर निगम स्तर से बनाई गई नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया की निरंतर मॉनिटरिंग और समीक्षा से इस अभियान से संबंधित अधिकांश इंतजाम लगभग पूरे कर लिए हैं। मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश और संविधान के प्रति निष्ठा और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम सीमा क्षेत्र में 40 होडिंग/ यूनीपोल वीडियो मैसेजिंग वॉल से इस अभियान का खूबसूरत प्रचार प्रसार किया जा रहा।

सोमवार को अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने नगर निगम के सभी 90 पार्षद वार्ड में अमृत कलश की स्थापना के लिए 190 अमृत कलश को तिरंगामय  रंग में रंगने के कार्य को ख़ुद लिखकर के शुभारंभ और अभियान के लिए सेल्फी लेकर नगर निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़-चढ़कर पंचप्रण शपथ और सेल्फी लेने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी ऋतु पुनिया ने बताया कि अधिकांश व्यवस्थाएं इस अभियान से संबंधित पूरी कर ली गई है नगर निगम क्षेत्र में 40 होडिंग/यूनीपोल लगाए गए हैं साथ ही साथ सभी पार्षद वादों के लिए स्टैंडी होडिंग भी तैयार करा दिए गए हैं इसके साथ साथ प्रत्येक पार्षद वार्ड में दो अमृत कलश की स्थापना की तैयारी भी पूरी कर ली गई।

उन्होंने बताया कि मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलीगढ़ के शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिये अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारकों की फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 अगस्त को और 10 अगस्त को घण्टाघर से लाल डिग्गी तक अलीगढ़ पब्लिक स्कूल ब्लॉसम स्कूल नौरंगी लाल इंटर कॉलेज टीकाराम डिग्री कॉलेज टीका राम इंटर कॉलेज के सहयोग से तिरंगा रन आयोजित की जा रही है।

उन्होनें बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ग का प्रतिभाग ले सकता है प्रतियोगिता के फोटोग्राफ ईमेल nnaligarh@gmai.com व #Aligarhkiphoto #meriphotomeripahchan के साथ प्रेषित करने होगें आवेदन के साथ नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर व फोटो का विवरण अंकित कर पोस्ट करना होगा।

इस प्रतियोगिता के लिये सहायक नगर आयुक्त श्री ठाकुर प्रसाद सिंह को नोडल अधिकारी नामित करते हुये अशोक भाटी, अधिशासी अभियन्ता, शिव कुमार सुमन आइटी अफसर, अहसान रब मिडिया सहायक की टीम गठित की गयी है फोटोग्राफी प्रतियोगिता के फोटों का चयन करेगी और चयनित फोटो को पुरस्कृत करने के लिये उत्तरदायी होगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत मेरी माटी-मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का मूल उदेश्य, अपने देश, स्वंतत्रता संग्राम सेननियों, महापुरूषों के बलिदान और तिरंगे के सम्मान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का है इस प्रतियोगिता में प्रतिभग करें और अच्छे फोटोग्राफ को नगर निगम सम्मानित करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »