NEW English Version

अपर नगर आयुक्त ने लेट आने वाले कार्मिकों को सिखाया कर्मचारी नियमावली का पाठ-सुबह सुबह अपर नगर आयुक्त ने कार्मिकों की उपस्थिति का किया भौतिक सत्यापन

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवा भवन में रोज़ाना आने वाले फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही व विलम्ब से ऑफिस आने वाले कार्मिकों में आचरण व व्यवहार में सुधार लाने के लिए अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कर्मचारी नियमावली का पाठ पढ़ाते हुए भविष्य में समय से कार्यलय आने की हिदायत जारी की। 

नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार सेवाभवन में  सुबह 10 बजे आकर कार्मिकों की उपस्थिति को चेक किया निरीक्षण में अधिकांश कार्मिक सुबह 10 बजे के बाद आते हुए मिले अपर नगर आयुक्त ने हज़ारी रजिस्टर को अपने कार्यकाल में मांगा  लिया और देर से आने वाले कार्मिकों से अपने समक्ष हाज़री भरवाई और हाज़री के साथ विलंब से आने का कारण पूछा और विलंब से समय को हाज़री रजिस्टर में अंकित कराया। 

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने नगर निगम सेवा भवन में देर से आने वाले 57 कार्मिकों विभिन्न पटल के बाबू, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का स्पष्टीकरण मांगा। अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कार्मिकों को शासन की मंशा व नगर आयुक्त जी के आदेशों से अवगत कराते हुए समय से अपने अपने पटल पर सर्वोच्च प्राथमिकता पर नगर निगम सेवा भवन में हर फरियादी की समस्या का समयान्तर्गत निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम के सभी कर्मचारियों को कर्मचारी नियमावली का शत प्रतिशत पालन करना अनिवार्य है सेवा भवन कार्यालय में सभी अधिकारी व कार्मिकों के जींस और टीशर्ट में आना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »