NEW English Version

जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 17 अगस्त से गांधीनगर में शुरू

भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 17 से 19 अगस्त, 2023 के दौरान गांधीनगर, गुजरात में होगी। भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और वर्तमान में इंडोनेशिया, भारत तथा ब्राजील जी20 ट्रोइका का हिस्सा हैं। भारत की जी20 की अध्यक्षता में पहली बार तिकड़ी में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का ध्यान मुख्य रूप से जी20 हेल्थ ट्रैक की तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर होगा, जिसमें एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध और एक स्वास्थ्य ढांचे पर ध्यान देने के साथ स्वास्थ्य आपात स्थितियों की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया सहित सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा उपायों (टीके, चिकित्सीय और नैदानिक) तक पहुंच और उपलब्धता पर ध्यान देने के साथ फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना; तथा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज में सहायता करने और स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार के लिए डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार एवं समाधान करना शामिल है।

जी20 प्रतिनिधियों की 17 अगस्त, 2023 को बैठक और 18-19 अगस्त, 2023 को जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के अलावा, चार अतिरिक्त कार्यक्रम होंगे जिनमें वन अर्थ वन हेल्थ एडवांटेज हेल्थ केयर – इंडिया 2023; डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन; इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023; और ‘दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में टीबी को समाप्त करने के लिए स्थायी, तेज और नवाचार’ सम्मेलन शामिल हैं। 19 अगस्त, 2023 को जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के फोकस कार्यक्रम के रूप में वित्त-स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक भी होगी। जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दौरान जी20 के संयुक्त सत्र और अतिरिक्त कार्यक्रम भी होंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव श्री लव अग्रवाल ने गांधीनगर में कल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम से पहले मीडिया को यह जानकारी दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VZCV.jpg

आयुष सचिव श्री राजेश कोटेचा ने कहा, “जी20 पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारत की अगुवाई को दर्शाने का एक अनूठा अवसर है। पिछले 9 वर्षों में भारत ने पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में 8 गुना वृद्धि की है। वर्ष के अंत तक, देश भर में 12,500 से अधिक आयुष-आधारित स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र कार्य करने लगेंगे, जिनमें से 8,500 पहले से ही मौजूद हैं।”

केंद्रीय आयुष सचिव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि डब्ल्यूएचओ द्वारा जामनगर, गुजरात में स्थापित पारंपरिक दवाओं का वैश्विक केंद्र, किसी विकासशील देश में इस तरह का पहला केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन बुलाएगा जिसकी सह-मेजबानी 17 और 18 अगस्त, 2023 को यहां गांधीनगर में आयुष मंत्रालय करेगा। यह पारंपरिक चिकित्सा पर वैश्विक सम्मेलन गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने और वैश्विक स्वास्थ्य एवं स्थायी विकास के क्षेत्र में रचनात्मक बदलाव लाने के लिए पारंपरिक, पूरक और एकीकृत चिकित्सा की भूमिका का पता लगाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WDKC.jpg

मेडिकल वैल्यू ट्रैवल पर आयोजित कार्यक्रम, एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023 एक जी20 सह-ब्रांडेड कार्यक्रम है जो लचीली स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के निर्माण के लिए वैश्विक सहयोग और साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह दुनिया भर में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिए सरकार द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ा आयोजन है।

इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 की मेजबानी भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा की जाएगी, ताकि भारत को मेडटेक का वैश्विक केंद्र बनाने और भविष्य के बारे में विचार-मंथन करने की दिशा में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की पर्याप्त क्षमता का दोहन किया जा सके।

जी20 पहल के तहत ‘दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में टीबी को समाप्त करने के लिए स्थायी, तेज और नवाचार’ आधारित मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्देश्य टीबी के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना और इसका उन्मूलन सुनिश्चित करना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत की जी20 की अध्यक्षता समावेशी, कार्य-उन्मुख और निर्णायक होगी। प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई विषय-वस्तु: ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’, जो भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दर्शन पर आधारित है, महामारी के बाद दुनिया भर के लोगों के लिए सामूहिक रूप से एक स्वस्थ दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करने का एक मार्गदर्शक सिद्धांत है।

श्री लव अग्रवाल ने भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पहचानी गई तीन प्रमुख स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत का ध्यान मुख्य से किफायती, पहुंच योग्य और उपयोगिता पर है जो हमें स्वास्थ्य सेवा पर वैश्विक स्तर हासिल करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अपनी जी20 की अध्यक्षता का उपयोग ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाने के लिए करना जारी रखेगा।

श्री लव अग्रवाल ने कहा कि एक तालमेल के दृष्टिकोण के माध्यम से विनिर्माण, अनुसंधान और विकास पहलुओं के विस्तार पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत, 19 अगस्त, 2023 को शुरु होने वाले डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल का उद्देश्य आज की दुनिया में डिजिटल स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में प्रयासों को मजबूत करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004NMHS.jpg

19 जी20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों 10 आमंत्रित राज्यों और 22 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि गांधीनगर में चौथी एचडब्ल्यूजी बैठक में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में ‘अतिथि देवो भव’ के भारतीय दर्शन पर आधारित भारत की समृद्ध विविधता और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए गुजराती संस्कृति के स्वाद से भरपूर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। प्रतिनिधि गुजरात की प्राकृतिक सुंदरता और उदार आतिथ्य का आनंद लेने के अलावा, इसकी पाक संस्कृति का भी अनुभव कर सकेंगे।

जी20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत का लक्ष्य उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और पिछले प्रेसीडेंसी के प्रमुख निष्कर्षों को जारी रखना एवं समेकित करना है, जिन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है। भारत का लक्ष्य स्वास्थ्य सहयोग और एकीकृत कार्रवाई की दिशा में काम करने वाले विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर चर्चा में तालमेल हासिल करना भी है।

बैठक में डॉ. मनीषा वर्मा, एडीजी, पीआईबी, दिल्ली और श्री प्रकाश मगदुम, एडीजी, पीआईबी, गांधीनगर भी शामिल हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »