NEW English Version

युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जी-20 के अंतर्गत वाई-20 शिखर सम्मेलन का वाराणसी में 17 से 20 अगस्त, 2023 तक आयोजन

भारत की जी-20 की अध्यक्षता की रूपरेखा के अंतर्गत यूथ-20 शिखर सम्मेलन-2023 आज वाराणसी में आरंभ हुआ। श्री पंकज कुमार सिंह, निदेशक (युवा कार्यक्रम विभाग), श्री एस. राजलिंगम, जिला मजिस्ट्रेट, वाराणसी; वाई-20 के अध्यक्ष अनमोल सोवित ने 16 अगस्त को वाराणसी में वाई-20 शिखर सम्मेलन के पूर्वावलोकन के अवसर पर मीडिया को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

श्री पंकज कुमार सिंह, निदेशक (युवा कार्यक्रम विभाग) ने मीडियाकर्मियों को बताया कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता की रूपरेखा के अंतर्गत, युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय 17 से 20 अगस्त, 2023 तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूथ-20 शिखर सम्मेलन-2023 का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वाई-20 शिखर सम्मेलन में प्रमुख विशेषज्ञ, निर्णय लेने वाले, जी-20 देशों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि/नुमाइंदे, ज्ञान साझेदार (आईआईएम रायपुर), शैक्षणिक साझेदार (विश्वविद्यालय/संस्थान) एक साथ आएंगे।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में वाई-20 शिखर सम्मेलन जी-20 देशों के सभी हितधारकों को बातचीत करने, वाई-20 के आधिकारिक वक्तव्य को अंतिम रूप देने और उस पर हस्ताक्षर करने के लिए एक साथ लाएगा, जो पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि वाई-20 का आधिकारिक वक्तव्य चिन्हित किए गए पांच विषयों पर हमारे सामान्य दृष्टिकोण के सार को प्रतिबिंबित करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शीर्ष स्तर पर नीतिगत निर्णय लेने वाले लोग युवाओं का पक्ष सुनें।

वाई-20 शिखर सम्मेलन में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री (एमओएस) श्री निसिथ प्रमाणिक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग 150 प्रतिनिधि वाई-20 द्वारा चिन्हित किए गए पांच विषयों- कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल, शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग का आरंभ, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन शैली बनाना, साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा, स्वास्थ्य, कल्याण और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा पर विचार मंथन करेंगे।

वाई-20 शिखर सम्मेलन गुवाहाटी में आरंभिक बैठक, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित 14 यूथ-20 परामर्श, लेह, लद्दाख में पूर्व शिखर सम्मेलन, विचार-मंथन सत्र, वाई-20 चौपाल और देश भर में मुख्य वाई-20 शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किए गए विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों की परिणति है।

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अन्य हितधारकों के साथ सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना, युवाओं के विकास में योगदान देना और वैश्विक मंच पर युवा एजेंडे के बारे में विचार-विमर्श करना है।

यूथ-20, जी-20 के आधिकारिक सहयोग समूहों में से एक है। यूथ-20 (वाई-20 ) सहयोग समूह ने बेहतर कल के बारे में विचार मंथन करने और कार्रवाई का एजेंडा तैयार करने के लिए देश भर में युवाओं के साथ विचार-विमर्श और परामर्श आयोजित किए गए। वाई-20 युवाओं के लिए जी-20 की प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने का मंच साबित हुआ है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »