NEW English Version

वतर्मान युवा नया नेतृत्व, नयी क्षमता और युगान्तरकारी परिवर्तन लेकर आएगा

अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच G-20 के अन्तर्गत Y-20 के संदर्भ में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी के ज्ञानपीठ सभागार में एक पैनल वार्ता आयोजित हुई। इस पैनल वार्ता में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, रूस, जापान तथा इटली जैसे देशों के शिष्ट मंडल के साथ भारत सरकार के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। इस वार्ता में पधारे सभी शिष्ट  मंडल के सदस्यों एवं प्रतिनिधि दल का संस्था निदेशिका डॉ. वन्दना सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने सादर अभिवादन करते हुए स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर विशेष सम्मान किया।

संस्था के उप-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने देश विदेश  से पधारे इस विशेष प्रतिनिधि दल का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कहा कि इस तरह की वार्ता से हमारे विद्यार्थीं भी सशक्त और जागरूक होंगे तथा किसी ना किसी रूप में G-20 का हिस्सा बनेंगे। इस विशेष पैनल वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सौरभ श्रीवास्तव जी (विधायक कैण्ट वाराणसी) की गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों में विशेष  प्रेरणा का संचार हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा संसाधन के रूप में अपार संपदा है, यदि हम उन्हें सक्षम बना दे तो हम विश्व के सबसे शक्तिशाली देश के  रूप में उभरेंगे। वतर्मान युवा नया नेतृत्व, नयी क्षमता और युगान्तरकारी परिवर्तन लेकर आएगा।

भारत प्रतिनिधि दल से ट्रैक चेयर का पदभार श्री सुयश पाण्डेय जी ने सुशोभित  किया। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में किया गया यह प्रयास एक नये सेतु का निर्माण करना है। भारत की नवोन्मेष प्रतिभा के माध्यम से जब प्रत्येक देश के नागरिक जुडेंगे तो इस तरह के सम्बन्ध और सहयोग से तकनीकि क्रान्ति आयेगी।इस वार्ता में भारत से श्री कमल मेडीशेट्टी जी विशेष प्रतिनिधि की भूमिका में मध्यस्थता कर रहे हैं। अन्य देशों से पधारे शिष्ट  मंडल के सदस्यों में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से हिमाजा नागीरेड्डी, जापान से मीयू हारागुची, रूस से ग्लेब इवानोव तथा इटली से अन्टोनियो विसानी सम्मिलित हुए। 

इन सभी शिष्ट मंडल के सम्मानित सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा विश्व शांति, खाद्य सुरक्षा एवं अन्तर्राष्ट्रीय संबध पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही साथ परस्पर सौहार्द एवं शांति  निर्माण द्वारा वैश्विक पटल पर एक स्वर्णिम भविष्य  की परिकल्पना के संदर्भ में विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक संगीत वाद्य संगम ”ताल कचहरी“ के साथ-साथ काशी के बनारस घराने से पधारे डॉ आशीष मिश्रा के मधुर कजरी गायन से सभा में उपस्थित सभी गणमान्य जन को भाव-विभोर हो गये। धन्यवाद ज्ञापन सुश्री शेफाली कश्यप तथा आयुषी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

https://fb.watch/mttEGIvfTc/

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »