NEW English Version

ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा

प्रथम श्रेणी वेट कैटेगरी के सफल संस्करण को देखते हुए, ताइक्वांडो प्रीमियर लीग द्वारा अपने द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी टूर्नामेंट की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 तारीखों को किया जाएगा। इसमें पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित की गई है।

  • पुरुषों के लिए वेट कैटेगरी 55.1 किलोग्राम से 60.9 किलोग्राम होगी, जबकि महिलाओं के लिए 48.1 किलोग्राम से 53.9 किलोग्राम वेट कैटेगरी निर्धारित है।
  • द्वितीय श्रेणी वेट कैटेगरी का आयोजन 5, 6 और 7 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

प्रथम वेट कैटेगरी का आयोजन दिल्ली में किया गया था। 58.1 किलोग्राम से 67.9 किलोग्राम की इस प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थान रेबल्स चैंपियन के रूप में उभरे। वहीं दिल्ली वॉरियर्स ने दूसरा स्थान हासिल किया, उसके बाद गुजरात थंडर्स ने प्रतियोगिता में जगह बनाई। आगामी द्वितीय वेट कैटेगरी के टूर्नामेंट में भी 12 टीमें शामिल होंगी, जो शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए एक-दूसरे से टक्कर लेती दिखाई देंगी। इन टीमों में हरियाणा हंटर्स, महाराष्ट्र एवेंजर्स, बेंगलुरु निन्जा, चेन्नई स्ट्राइकर्स, राजस्थान रिबेल्स, दिल्ली वॉरियर्स, हैदराबाद ग्लाइडर, गुजरात थंडर्स, असम हीरोज, पंजाब रॉयल्स, लखनऊ नवाब और हिमाचल हरिकेंस के नाम शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए, श्री डुव्वुरी गणेश, संस्थापक और निदेशक, ताइक्वांडो प्रीमियर लीग, ने कहा, “प्रथम वेट कैटेगरी की अपार सफलता ने हमें द्वितीय कैटेगरी की तरफ रुख करने के लिए प्रेरित किया है, जिसका आयोजन दिसंबर 2023 में होना निर्धारित किया गया है। ताइक्वांडो दुनिया का श्रेष्ठतम फिटनेस गेम है और यह खिलाड़ी में आत्मरक्षा के साथ ही आत्मविश्वास को बढ़ावा भी देता है। हम इसे एक टीम गेम के रूप में प्रस्तुत करना चाहते थे। इस टूर्नामेंट के माध्यम से भारतीय खिलाड़ियों को एक ही टीम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें अपने तकनीकी कौशल का आदान-प्रदान करने और ताइक्वांडो तकनीकों को उन्नत राह पर ले जाने में मदद मिलेगी। यह तमाम ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सटीकता के साथ अपनी गति, शक्ति और दृष्टिकोण में सुधार करने में सहायता करेगा।”

ताइक्वांडो प्रीमियर लीग के मुख्य आयुक्त और ग्रैंड मास्टर श्री जून ली, कहते हैं, “ताइक्वांडो खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की लीग्स के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे न सिर्फ एथलीट्स को प्रोफेशनल्स बनने का अवसर मिलता है, बल्कि यह दुनिया भर के तमाम व्यक्तिगत खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम परिणामों की पेशकश भी करता है।”

महिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण की प्रमुख और ताइक्वांडो प्रीमियर लीग की सह-संस्थापक नवनीता बच्चू ने कहा, “इस खेल ने मुझे काफी फायदा पहुँचाया है और अब समय आ गया है कि मैं भी इस खेल के लिए कुछ करूँ और भारत में इसे आगे बढ़ाऊँ।”

 ग्रैंड मास्टर एम जयंत रेड्डी, जो विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं और 28 वैश्विक गिनीज़ बुक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं, ने कहा, “भारत और अन्य जगहों पर इस खेल को बढ़ावा देने लिए यह समय श्रेष्ठ है। इस आयोजन की सफलता के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम इसमें कोई कमी नहीं रहने देंगे, ताकि इसे एक सार्थक आयोजन बनाया जा सके।”

ताइक्वांडो प्रीमियर लीग इन वेट कैटेगरी टूर्नामेंट्स का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एथलीट विकास को बढ़ावा देने और साथ ही कौशल में इजाफा एवं प्रतिस्पर्धा के अवसर पैदा करने वाले खेल को बढ़ावा देने के प्रति इसके समर्पण को दर्शाती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »