NEW English Version

बैंक और एटीएम पर होगी iccc की नज़र-नगर आयुक्त का अभिनव प्रयास पब्लिक की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए उठाया बड़ा कदम- नगरीय क्षेत्र के बैंकों पर लगे कैमरे होंगे आई ट्रिपल सी से इंटीग्रेटेड

माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा व उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना सेव सिटी को अलीगढ़ में ज़मीनी रूप देने व अलीगढ़ के नागरिकों में विशेष रूप से महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों का सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए  प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शुक्रवार को अलीगढ़ के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता की इस योजना के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने अगले 3 दिनों में सभी बैंकों व उनके एटीएम को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के iccc से  इंटीग्रेटेड करने का लक्ष्य एलडीएम सुरेश राम को निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ में नागरिकों को भव्य मुक्त वातावरण और सुरक्षा की भावना को पुख़्ता करने के लिये इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाना है नगर के सभी बैंक और उनके एटीएम पर लगे सभी कैमरे iccc से इंट्रीग्रेटेड हो जाने से जहाँ एक ओर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी वही क्राइम कंट्रोल में भी इससे ट्रैफिक पुलिस को मदद मिलेगी।

 नगर आयुक्त ने कहा सेफ सिटी परियोजना का उद्देश्य अलीगढ़ के नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर की परिकल्पना को सिद्ध करना है इस परिकल्पना को सार्थक सिद्ध करने के लिए अलीगढ़ नगर निगम को सभी बैंक सरकारी गैर सरकारी भवनों व्यापारी संगठनों के सहयोग की आवश्यकता है। पहले चरण में सभी बैंकों को इंटीग्रेट करने के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान रेस्टोरेंट होटल सरकारी गैर सरकारी बिल्डिंगों पर लगे कैमरे को इंटीग्रेटे किया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने कहा सेफ सिटी परियोजना की बदौलत  सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल करने में बेहद मदद मिलेगी इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर के हर एक कैमरे को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

एलडीएम सतीश राम ने कहा अलीगढ़ नगर आयुक्त  के सार्थक प्रयासों से सभी बैंकों की सुरक्षा प्रभावी बनेगी सभी बैंक इस परियोजना के साथ जुड़ने के लिए नगर निगम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »