NEW English Version

जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए- जल्द जीटी रोड सारसौल से फल मंडी तक गरजेगा फ़िर महाबली

मंगलवार को सेवाभवन मे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने  सुबह 10:00 से 2:00 संभव” जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना। 

जन सुनवाई के नगर निगम सीमा में शामिल सरसौल क्षेत्र में जीटी रोड फल मंडी तक अवैध ट्रक की पार्किंग अवैध मोटर पार्ट्स की दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा नगर निगम संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने और नगर निगम सीमा में शामिल ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने तत्काल अपर नगर आयुक्त श्रीमती ऋतु पूनिया को  मौका मुआयना कर संपत्ति विभाग के साथ अवैध अतिक्रमण व नगर निगम संपत्ति से अवैध कब्जे का चिन्हांकन करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के उपरांत सफ़ाई की समीक्षा के दौरान एटूज़ेड कंपनी द्वारा समय से शहर का कूड़े को नहीं उठाने पर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात से नाराजगी जताई और एटूज़ेड को  बिल भुगतान की धनराशि में से 5% की कटौती करने के निर्देश।

नगर आयुक्त ने पब्लिक की शिकायतों में लापरवाही और समस्या का समाधान न करने, फरियादियों को एक पटल से दूसरे पटेल टहलाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत देते हुए दोनों अपर नगर आयुक्त को ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए।

*”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता वाचस्पति शर्मा ने लीकेज ठीक होने के बाद गड्डे भरवाने एवं हैंडपम्प ठीक करवाने के संबंध मे,राजकुमार ने लाइट ठीक करवाने के संबंध मे शकील अहमद ने पीने के पानी की लाइन चालू करवाने के संबंध मे राजपाल ने महावीर नगर से अतिक्रमण हटवाने के संबंध मे समस्या बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 05 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »