NEW English Version

श्री नितिन गडकरी ने एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम) की शुरुआत की

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017Y75.jpg

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में भारत न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम (भारत एनसीएपी) की शुरुआत की। इसका उद्देश्य भारत में 3.5 टन वाले वाहनों के लिये सुरक्षा मानकों को बढ़ाकर सड़क सुरक्षा में इजाफा करना है।

उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित वाहन खरीदने के बेहतर विकल्प वाला यह कार्यक्रम उपभोक्ताओं को सुविधा देने वाली शानदार पहल है।

श्री गडकरी ने कहा कि भारत-एनसीएपी से भारत में वाहनों की सुरक्षा और उनकी गुणवत्ता में बहुत बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही सुरक्षित वाहनों के निर्माण के लिए ओईएम के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत एनसीएपी और एआईएस-197 के तहत नई सुरक्षा-व्यवस्था निर्माताओं और उपभोक्ताओं, दोनों के लिए लाभदायक है। यह हमारे नागरिकों के जीवन की रक्षा करने तथा हमारे मोटर-वाहन उद्योग को दुनिया में पहले नंबर पर लाने के लिए सहायक होगा।

यह कार्यक्रम 3.5टी जीवीडब्लू के नीचे वाली एम-1 श्रेणी के स्वीकृत वाहनों पर लागू होगा। यह ऐच्छिक कार्यक्रम है, जिसमें निर्धारित मॉडल वाले वाहनों की विभिन्न किस्मों की जांच की जायेगी।

यह कार्यक्रम एक अक्टूबर, 2023 से शुरू होगा और मोटर-वाहन उद्योग मानक (एआईएस) 197 पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी सुरक्षा वृद्धि की इको-प्रणाली को विकसित करना है, जिससे उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता पैदा होगी। उपभोक्ता ‘क्रैश-टेस्ट’ द्वारा वाहन का तुलनात्मक मूल्यांकन करके उसके बारे में फैसला कर सकते हैं।

एनसीएपी सभी ओईएम को यह अवसर देगा कि वे वैश्विक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुये वाहनों का निर्माण करें। यह कार्यक्रम केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (सीआईआरटी) के तत्वावधान में चलाया जायेगा। यह कार्यक्रम समस्त हितधारकों से सलाह-मशिवरा करने के बाद तैयार किया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »