NEW English Version

नगर आयुक्त से मिला प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल- नगर आयुक्त ने प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन की जानी समस्याएं

व्यावसायिक लाइसेंस दरों में वृद्धि व अलीगढ़ के प्राइवेट डॉक्टर्स की जनहित समस्याओं को लेकर पीडीए का प्रतिनिधि मंडल डॉ अभिषेक सिंह सचिव और डॉ विभव वार्ष्णेय अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम सेवा भवन में नगर आयुक्त अमित आसेरी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त  के समक्ष व्यवसायिक लाइसेंस दरो में वृद्धि में एकरूपता न होने  व्यवसायिक लाइसेंस की दरें अधिक होने, जल निकासी के उपरांत जल भराव वाले क्षेत्रों में एंटी लारवा डेंगू की रोकथाम के लिए नालों में एंटी लार्वा व जला हुआ तेल डलवाने स्कूल कॉलेज के पास नालों को कवर करने जैसी समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताई गई जनहित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का नगर निगम प्रयास करेगा जहां तक व्यवसायिक लाइसेंस की दरों में वृद्धि का सवाल है तो उन्होंने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति गठित कर जल्द से जल्द इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए।

आयुक्त ने प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी को बताया माननीय मुख्यमंत्री जी की सेफ सिटी परियोजना से अब जल्द से जल्द अलीगढ़ का हर अस्पताल इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जुड़ेगा ताकि हॉस्पिटल में डॉक्टर स्टाफ की सुरक्षा और अस्पताल के बाद पार्किंग आदि की व्यवस्था प्रभावी बना सके। नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ प्राइवेट डॉक्टरों की भी है सभी प्राइवेट डॉक्टर अपने हॉस्पिटल की पार्किंग की व्यवस्था चिन्हित करें और व्यवस्थित पार्किंग से ट्रैफिक की समस्या कई हद तक ठीक हो सकेंगी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के जनहित समस्याओं की निराकरण के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के दिशा निर्देशन में समिति गठित की गई है साथ ही साथ अलीगढ़ के प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के सहयोग से हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग और इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को पुख़्ता बनाया जाएगा।

प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ बैठक में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और डॉक्टर मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »