NEW English Version

बहुत फायदेमंद हैं एंटी आक्सीडेंट

फल व सब्जियां हमारे लिऐ बहुत फायदेमंद हैं। कई सब्जियो में एंटी आक्सीडैंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए ये शरीर को बहुत लाभ पहुंचाते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। जानिए कौन सी सब्जियां फल हैं ये?

  • टमाटर:- एक ऐसी सब्जी जिसका प्रयोग हर घर में होता है। टमाटर में लाइपोप्रोटीन होता है, जो बीटा कैरोटीन से ज्यादा प्रभावशाली होता है। इसी विशेषता के कारण इसे कैंसर से लडऩे में समर्थ माना जाता है। साथ ही ये उम्र के बढऩे के साथ होन वाली समस्याओं जैसे मोतियाबिंद और उम्र बढऩे से होने वाली क्षति को भी दूर करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों में टमाटर को पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से लडऩे में कारगर माना गया है।
  • चाय:- हम भारतीय अपने दिमाग को रिचार्ज करने के लिए चाय का सबसे ज्यादा प्रयोग करते हैं। लेकिन जिस चाय को पीकर आप इतना रिचार्ज महसूस करते हैं, वह एंटी आक्सीडैंट से युक्त होती है। चाय कैंसर, स्ट्रोक जैसी समस्याओं से लडऩे में मदद करता है. ग्रीन टी को ब्लैक टी से ज्यादा बेहतर माना जाता है। मगर एक अध्ययन में इस बात को स्वीकारा गया है कि ब्लैक टी भी शरीर को उतने लाभ प्रदान करती है जितनी कि ग्रीन टी।
  • पालक:- हरी सब्जियों में पालक ऐसा साग है, जिसमें सबसे ज्यादा पौष्टिकता पाई जाती है। पालक में लुटिन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये रेटिना पर एक सुरक्षा कवच बना देता है, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से लडऩे में मदद करता है। साथ ही पालक कासेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं का दूर करने में मदद करती है। पालक को चाहे साग बनाकर खाएं, चाहे इसका सूप पीएं, यह हर तरह से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।
  • गाजर:- गाजर में बीटा कैरोटिन पाया जाता है जो कि कैंसर से लडऩे में सहायक होता है। गाजर की सबसे बड़ी विशषता यह है कि इसमें मिलने वाला एंटी आक्सीडेंट कच्ची गाजर से ज्यादा पकी हुई गाजर में पाया जाता है। गाजर का सूप भी फायदेमंद होता है। खासतौश्र पर यह सर्दियों में होने वाली समस्याओं में बहुत राहत पहुंचाता है। इसलिए गाजर का प्रयोग सबके लिए लाभदायक है।
  • लहसुन:- एक ऐसा हर्ब है, जिससे बहुत सी समस्याओं का हल माना जाता है। लहसुन का सेवन करने से हदय स्वस्थ रहता है। इसके अलावा लहसुन की कच्ची फंाकों का सेवन घुटनों के दर्द में भी लाभदायक है। इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर और रक्त में बनने वाले थक्के की समस्या में सुधार होता है। इसलिए इसका सेवन करना बिल्कुल न भूलें। भोजन से सभी तरह के पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए अपने रोजमर्रा के भोजन में तीन से पांच बार साग सब्जियों को अवश्य ही शामिल करें ताकि रोग मुक्त रह सकें। तो फिर आप तैयार रहें इन एंटी आक्सीडेंट्स के लिए।
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »