NEW English Version

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने अगस्‍त 2023 के लिये एक्‍सचेंज कार्निवल लॉन्‍च किया

मॉडल अपडेट्स और ग्राहक सेवा की पहलों को जारी रखते हुए, स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने अगस्‍त 2023 के लिये एक्‍सचेंज कार्निवल लॉन्‍च किया है। इसमें ग्राहक के लिये फायदेमंद कई डील्‍स, डिस्‍काउंट्स और सर्विस, मेंटेनेन्‍स तथा वारंटी के पैकेजेस शामिल हैं, जो उनकी नई स्‍कोडा कारों का मालिक बनने के अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे। 

  • कंपनी ने सभी कारों के मालिकों को शानदार एक्‍सचेंज ऑफर्स की पेशकश की 
  • फायदों की शुरूआत 60,000 रूपये से
  • यह कार्निवल परेशानी से मुक्‍त, एक ही जगह पर कार लाने और ले जाने की सुविधा सुनिश्चित करता है
  • एक्‍सचेंज सपोर्ट में 4 साल तक का कॉम्‍प्‍लीमेंटरी सर्विस पैकेज मिलता है
  • इस प्रकार अगस्‍त का महीना स्‍कोडा की खरीदारी और एक्‍सचेंज के लिये सबसे बढ़िया है

इस एक्‍सचेंज कार्निवल का मकसद स्‍कोडा खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों को स्‍वामित्‍व का बेहतरीन अनुभव और महत्‍व प्रदान करना है। अगस्‍त 2023 के लिये एक्‍सचेंज कार्निवल सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को कार खरीदने और एक्‍सचेंज करने का यादगार तथा उच्‍च महत्‍व वाला अनुभव मिले और इसके लिये मेंटेनेन्‍स और वारंटी के कुछ बेजोड़ पैकेज ऑफर किये गये हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहक स्‍कोडा की कारों का मजा लेते रहें और स्‍वामित्‍व का अनुभव परेशानी से मुक्‍त रहे। 

एक्‍सचेंज कार्निवल के तहत, स्‍कोडा ऑटो इंडिया 60,000 रूपये तक के फायदे और 70,000 रूपये तक के कॉर्पोरेट फायदों की पेशकश कर रही है। इच्‍छा होने पर ग्राहक अपनी मौजूदा कार लेकर आ सकता है और स्‍कोडा लेकर लौट सकता है, वह भी सबसे तेज और परेशानी से मुक्‍त, सिंगल विंडो, सिंगल-टाइम एक्‍सचेंज, खरीदी एवं डॉक्‍यूमेंटेशन के अनुभव के साथ। इसमें मौजूदा कार का उच्‍चतम संभव मूल्‍य मिलता है और ब्राण्‍ड न्‍यू स्‍कोडा के लिए वे कुछ खरीदारी लाभ, मेंटेनेन्‍स और वारंटी पैकेज प्राप्‍त कर सकते हैं। 

इस एक्‍सचेंज कार्निवल में पुरानी कारों के लिये सबसे अच्‍छे दामों के अलावा, ग्राहकों को नई स्‍कोडा कारों के लिये 4 साल का कॉम्‍प्‍लीमेंटरी सर्विस और मेंटेनेन्‍स पैकेज भी मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को 4000 रूपये तक के विस्‍तारित वारंटी के फायदे भी मिलेंगे और इस तरह यह एक्‍सचेंज कार्निवल अपनी पुरानी कारों के लिये पूरे दाम पाने और स्‍कोडा के स्‍वामित्‍व के बेजोड़ अनुभव के लिये वारंटी तथा मेंटेनेन्‍स के पैकेज लेने का बिलकुल सही समय है। https://www.skoda-auto.co.in/

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »