NEW English Version

हेल्दी और बेहतरीन सुबह के लिए अपनाए यह टिप्स

रोजाना ऑफिस और घर के काम में आप अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं। इससे आपकी हेल्थ खराब होने लगती है। लाइफ में काम तो रोज ही लगा रहता है और थकान तो होती ही रहती है, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा स्ट्रेस और भागदौड़ से आप बीमार हो सकती हैं। अगर आप बीमारी से बचना चाहती हैं, तो इसके लिए एक बेहतरीन सुबह का होना बहुत जरूरी है जोकि आपकी स्वस्थ के लिए सेहतमंद भी रहेगा। आइये जानते है कुछ खास टिप्स जिससे आपकी सुबह रहेगी खिली-खिली जिससे होगा पूरा दिन भी खिली-खिली।

  • जल्दी उठें और जल्दी सोएं कहते हैं, सुबह भली तो दिन भला। अगर आप स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहना चाहती हैं, तो सुबह बिस्तर जल्दी छोड़ें और रात में जल्दी सोएं। सिर्फ ये दो काम आपको दिनभर फ्रेश और फाइन रखेंगे। साथ ही सुबह जल्दी उठो और ३- ४ मील (४- ६ किलोमीटर) रोज टहलो। टहलने के अलावा, दौड़ना, साइकिल चलाना, घुड़सवारी, तैरना या कोई भी खेलकूद, व्यायाम के अच्छे उपाय हैं।
  • कम से कम 10 मिनट योगा या एक्ससाइज करें शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके बाद संतुलित आहार लेना भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। अक्सर लोग एक्सरसाइज के बाद अच्छी डाइट लेना भूल जाते हैं। कई बार ऑफिस के लिए हो रही देरी की वजह से ब्रेकफास्ट करना तक जरूरी नहीं समझते। इससे शरीर कमजोर होने लगता है। सुबह उठते ही रोजाना 10 मिनट योगा या एक्सरसाइज करने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। रेग्युलर योगा करने से ब्लड प्रेशर, शुगर और ऐसी कई बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं, जिससे अममून हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है।
  • ठंडे पानी से नहाएं और फ्रेश रहेें गरम पानी से नहाने के बाद नींद अच्छी आती है, लेकिन आप यदि ऑफिस के लिए निकल रही हैं तो गरम नहीं, बल्कि ठंडे पानी से नहाएं। ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही आप लंबे समय तक तरोताजा महूसूस करती है। तो अब से हर दिन ठंडे पानी से नहाएं।
  • डेली डाइट लेना भी बहुत जरूरी है इसमें भरपूर प्रोटिन, विटमिन, आइनर और कैल्शियम होना चाहिए। दिन में एक फल जरूर खाएं अगर आपको एलर्जी जैसी दिक्कतों से दूर रहना है तो आप रोज सुबह या दिन में एक बार सेब, अंगूर या कोई मौसमी फल अपनी डाइट में शामिल करें।
  • खुद को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए दोस्त बनाएं काम का स्ट्रेस हो या फिर बॉस की झिकझिक, अपनी बातें शेयर करने के लिए दोस्त बनाएं। दोस्तों के बिना भी जिंदगी अधूरी लगती है। दुनिया भर की टेंशन मन में दबाए रखने से आप डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को बुलावा दे सकती हैं। इसलिए दोस्त बनाएं और अपनी बातें उनसे शेयर करें। इससे आप खुश और टेंशन फ्री रहेंगी। हो सके तो रोज थोड़े समय छोटे बच्चों के साथ खेलना, १०- १५ मिनट खुलकर हंसना भी अच्छे व्यायाम के अंग हैं।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »