NEW English Version

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी मैसेज साइन डिस्पले बोर्ड्स और कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में एलइडी विज्ञापन तथा कॉरपोरेट स्पेस के लिए के अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने आमंत्रित किये टैंडर

अलीगढ़ नगर आयुक्त/सीईओ अमित आसेरी ने दी जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ सिटी में मैसेज साईन डिस्प्ले बोर्ड्स लगाने हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन साइन डिस्प्ले बोर्ड्स में कुल पच्चीस बोर्ड्स 4.5 sgm के आकार में और कुल 18 एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन साइज 11.05 वर्ग मीटर में कुल दो वर्षों के लिए लगाए जाएंगे। यह निविदाएं ऑनलाइन भेजी जा सकती हैं। निविदा संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेजों और एनआई टी के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है तथा वेबसाइट से उन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है।

निविदाएं भेजने की अंतिम तिथि 10/8/2023 से  31/8/2023 तक है और 1/9/2023 को टेक्निकल टेंडर खोले जाएंगे। नीलामी से संबंधित सवाल ऑनलाइन भेजने की अंतिम तिथि 21/8/23 है। स्वीकृत हो जाने पर टेंडर की अवधि कुल चौबीस माह के लिए वैध होगी। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड किसी भी टेंडर को रद्द करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है। इच्छुक और योग्य पात्रता वाली कंपनियां https//:etender.up.nic.in पर जाकर निविदाओं के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और निविदाएं भेज सकती हैं।

अलीगढ़ नगर आयुक्त/सीईओ ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा लाल डिग्गी मार्ग पर स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में बाहर के खुले क्षेत्र में एलइडी विज्ञापन  (आऊटडोर ) तथा कॉरपोरेट स्पेस की उपलब्धता के विषय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं ऑनलाइन भेजी जा सकती हैं। निविदा संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेजों और एनआईटी के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है तथा वेबसाइट से उन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। निविदाएं भेजने की अंतिम तिथि 11/8/2023 से  1/9/2023 तक है और 2/9/2023 को टेक्निकल टेंडर खोले जाएंगे।

नीलामी से संबंधित सवाल ऑनलाइन भेजने की अंतिम तिथि 21/8/23 है। स्वीकृत हो जाने पर टेंडर की अवधि कुल साठ माह के लिए वैध होंगी। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड किसी भी टेंडर को रद्द करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है। इच्छुक और योग्य पात्रता वाली कंपनियां https//:etender.up.nic.in पर जाकर निविदाओं के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और निविदाएं भेज सकती हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »