NEW English Version

ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में दिनाँक 26 अगस्त से  प्रवेश प्रारम्भ–

तीन माह, छ: माह एवं एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शाम को ऑनलाइन अध्ययन*—

इस केंद्र की वेबसाइट https://ssvvostc.ac.in/ संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है— कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा।

ज्योतिष शास्त्र के मूल तत्वों की जानकारी होने से समाज में फैले अंध विश्वास को रोकने में सहायक– कुलसचिव राकेश कुमार..।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संस्कृत ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना होगी। इसके तहत संस्कृत शास्त्रों पर आधारित 3 महीना, 6 महीना और 1 साल का डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाया जाएगा। जिसका  प्रवेश हेतु आवेदन पत्र दिनाँक 26 अगस्त 2023 से 11 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन नामांकन किया जा सकता है।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ 16 लाख रुपये की  आर्थिक सहयोग किया है।इस पाठ्यक्रम में देश विदेश एवं गृहणियों को अध्ययन करने का सुनहरा अवसर–

 इस कोर्स का लाभ देश के हर वर्ग को मिलेगा। इसके साथ ही विदेशों में रह रहे इच्छुक लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।घर में रहने वाली गृहणियों को भी इस पाठ्यक्रम में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा।

*10 वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे*—

इस कोर्स में एडमिशन के लिए संस्कृत की अनिवार्यता भी नहीं होगी। 10 वीं, 12 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी  जो चाहे रजिस्टर्ड होकर जुड़ सकेंगे। इसकी कक्षाएं शाम को चलेंगी। इस कोर्स में 3 और 6 महीने का सर्टिफिकेट और एक वर्षीय डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ऑनलाइन संस्कृत ट्रेनिंग सेंटर में लैब और क्लासेज काफी मॉडर्न बनाए गये हैं।

*ऑनलाइन नामांकन के लिए सर्टिफिकेट कोर्स 1000 रुपये एवं डिप्लोमा का 2000 रुपये फीस जमा होंगे*–

इस कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। 3 महीने और 6 महीने के कोर्स(सर्टिफिकेट)  के लिए 1000 रुपए और 1 वर्षीय डिप्लोमा के लिए 2000 रुपए• 

विस्तृत विवरण इस 

वेबसाइट पर https://ssvvostc.ac.in/  से प्राप्त किया जा सकता है।

*इस कोर्स में 10 सब्जेक्ट की होगी पढाई*–

संस्कृत भाषा शिक्षण, अर्चक, कर्मकांड, ज्योतिष, वास्तु विज्ञान, व्याकरण, दर्शन, वेदांत, योग और वेद विषय/ पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी।

*ऑनलाइन परीक्षा और प्रमाणपत्र  मिलेंगे*–

निर्धारित पाठ्यक्रमों के अध्ययन के उपरांत नियत समय पर परीक्षा एवं अभ्यर्थियों को परिणाम/प्रमाणपत्र ऑनलाइन ही प्राप्त होंगे।

*ऑनलाइन संस्कृत ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने का अवसर*–

कुलसचिव श्री राकेश कुमार ने ऑनलाइन संस्कृत ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय से सीधे जुड़ने एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल तत्वों से परिचित होने का अवसर सिद्ध होगा।ज्योतिष शास्त्र के मूल तत्वों की जानकारी होने से समाज में फैले अंध विश्वास को रोकने में सहायक होगा.

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »