NEW English Version

मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया

मिस्र के काहिरा (पश्चिम) एयर बेस में 27 अगस्त से 16 सितम्‍बर, 2023 तक आयोजित होने वाले द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की एक टुकड़ी ने आज प्रस्‍थान किया।

भारतीय वायु सेना इस एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 आयोजन में पहली बार भाग ले रही है जिसमें संयुक्‍त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायु सेना की टुकड़ियों की भी भागीदारी होगी। भारतीय वायु सेना के सैन्‍य दल में पांच मिग-29, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल होंगे। इस अभ्‍यास में भारतीय वायु सेना के गरुड़ विशेष बल व नंबर 28, 77, 78 और 81 स्क्वाड्रन के कर्मी भाग लेंगे। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के परिवहन विमान द्वारा भारतीय सेना के लगभग 150 कर्मियों को एयरलिफ्ट भी किया जाएगा।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त अभियानों की अभ्यास योजना को कार्य रूप में लागू करना है। बॉर्डर के दोनो तरफ के बीच आपसी  संबंधों को बनाने के अलावा, इस तरह की बातचीत भाग लेने वाले देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का साधन भी प्रदान करती है। भारतीय वायुसेना की टुकड़ियों द्वारा विदेश में उड़ान अभ्यास किसी भी तरह से राजनयिकों द्वारा फ्लाइट सूट्स में यात्रा से कम नहीं है।

भारत और मिस्र के बीच असाधारण संबंध और गहन सहयोग रहा है, जिसमें दोनों देशों ने वर्ष 1960 में संयुक्त रूप से ऐरो-इंजन और विमान का विकास किया था और मिस्र के विमान चालकों को प्रशिक्षण भारतीय वायु सेना द्वारा दिया गया था। दोनों देशों के वायु सेना प्रमुखों और भारत के रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री की हाल की मिस्र की यात्राओं से दोनों सभ्यता वाले दोनों देशों के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने अपने सशस्त्र बलों के बीच नियमित अभ्यास के साथ अपने संयुक्त प्रशिक्षण को भी बढ़ावा दिया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »