NEW English Version

शहर को चमकाने में जुटा नगर निगम- अपर नगर आयुक्त ने मुख्य मार्गों और गौशाला का किया निरीक्षण

समय से कूड़ा न उठाने पर एटूज़ेड को नोटिस और दो एसएफआई का रोका वेतन- गोवंश की सेवा कर गोवंश में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के अपर नगर आयुक्त के निर्देश

सोमवार दिनांक 28 अगस्त, 2023 को प्रातः 9 बजे श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी (माननीय मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उoप्रo / प्रभारी मंत्री जनपद अलीगढ़) के आगमन की कार्यक्रम है। सोमवार को माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा समीक्षा और गौशाला के भ्रमण किया जाएगा जिसको को देखते हुए नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने और नगर निगम की कान्हा गौशाला में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर सुबह सुबह अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया द्वारा प्रभारी मंत्री के आवागमन वाले मार्ग व वीवीआईपी मूवमेंट रूट और कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में प्रभारी मंत्री के आने के कार्यक्रम आदेश के बावजूद सुबह सवेरे कूड़ा और न उठने की स्थिति मिलने पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए ए टू ज़ेड कंपनी को तत्काल सुधार के लिए 24 घंटे की मोहलत देते हुए नोटिस देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आगरा रोड गांधी पार्क बस स्टैंड हाथरस अड्डा सासनी गेट चौराहा मदार गेट पुलिस चौकी गौशाला रोड पर कई जगह सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए मिले जिस पर अपर आयुक्त आयुक्त ने दो एसएफआई का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

अपर नगर आयुक्त ने कान्हा गौशाला आगरा रोड और नंदी गौशाला बरौला जाफराबाद का भी निरीक्षण। निरीक्षण में गौशाला में अपर नगर आयुक्त ने दवाइयां के स्टॉक,  सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ-साथ का गौवंश के स्वास्थ्य के बारे में, गौवंश के टैगिंग, वैक्सीन, चारे, चोकर गौकस्ट स्टोर गौ कास्ट मशीन सहित अन्य पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा व एसएफआई बिशन सिंह से जानकारी की और गोवंश को केला खिला खिलाया। 

निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »