NEW English Version

भारत में अपनी नेतृत्व स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने रखी आइकॉनिक लीजेंड्स अभियान की नींव

यूनाइटेड स्टेट्स पोलो एसोसिएशन के आधिकारिक ब्रांड- यूएस पोलो एसोसिएशन और अरविंद फैशन्स लिमिटेड (ARVINDFA: IN) ने भारत में प्रतिष्ठित लीजेंड्स मार्केटिंग अभियान और नवीनतम यू.एस. पोलो एसोसिएशन के वेबसाइट लॉन्च की घोषणा की है। दोनों व्यावसायिक स्ट्रेटेजीस को भारत में यू.एस. पोलो एसोसिएशन को एक स्तर ऊपर ले जाने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस ब्रांड की विकास रणनीति ब्रिक और मोर्टार, ओमनी-चैनल और ई-कॉमर्स के साथ ही साथ बेहतर स्टोरीटेलिंग के माध्यम से समग्र ब्रांड मार्केटिंग के केंद्र में स्थित है। भारत के अग्रणी कैज़ुअल वियर पॉवर ब्रांड्स में से एक के रूप में, मल्टी-बिलियन-डॉलर, वैश्विक और खेल-प्रेरित यूएस पोलो एसोसिएशन ने एक एक्सक्लूसिव ब्रांड-विशिष्ट वेबसाइट यू.एस. पोलो एसोसिएशन लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के लिए डिजिटल पेशकशों को और भी अधिक बढ़ावा देना और अपने प्रोडक्ट की पेशकशों तक आसान पहुँच प्रदान करना है।

यू.एस. पोलो एसोसिएशन पहला ब्रांड है, जो अरविंद फैशन्स लिमिटेड के ब्रांड पोर्टफोलियो में एक एक्सक्लूसिव ब्रांड वेबसाइट को शामिल करता है। वर्तमान में, ब्रांड न सिर्फ सभी प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, बल्कि NNNow.com पर भी सूचीबद्ध है। NNNow.com अरविंद फैशन्स लिमिटेड का आधिकारिक ब्रांड स्टोर और डिजिटल डेस्टिनेशन है।

यूएसपीए ग्लोबल लाइसेंसिंग कंपनी, यूएस पोलो एसोसिएशन ब्रांड का प्रबंधन और देखरेख करती है। इस भागीदारी के बारे में बोलते हुए, जे. माइकल प्रिंस, प्रेसिडेंट और सीईओ, यूएसपीए ग्लोबल लाइसेंसिंग, ने कहा, “अरविंद फैशन्स लिमिटेड, यू.एस. पोलो एसोसिएशन ब्रांड का एक ज़बरदस्त भागीदार रहा है। इस प्रकार, हम एक पॉवर ब्रांड के रूप में अपने बेहतर भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक के रूप में खुद को स्थापित करने और दीर्घावधि के अंतराल में एक अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य रखता है। भारत में हमारी रणनीतिक योजना के कार्यान्वयन को देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि हम अपनी स्थिति को देश में शीर्ष कैज़ुअल वियर ब्रांड्स में से एक के रूप में और भी अधिक सुदृढ़ करने में सक्षम होंगे।”

श्री कुलिन लालभाई, वाइस चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अरविंद फैशन्स लिमिटेड, ने कहा, “यू.एस. पोलो एसोसिएशन भारत में पुरुषों के कैज़ुअल वियर सेगमेंट में अग्रणी है, जो कि तकरीबन 2000 करोड़ रुपए के राजस्व के साथ अपनी अलग पहचान रखता है। हम ब्रांड की वेबसाइट को लॉन्च करने, एक नवीनतम प्रतिष्ठित लीजेंड्स विज्ञापन अभियान का संचालन करने और प्रोडक्ट की नई और रोमांचक श्रेणियों को निर्मित करने के साथ ही अपने विविध सार्थक प्रयासों के माध्यम से ब्रांड को सक्रिय करने के लिए निवेश कर रहे हैं।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »