NEW English Version

श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान-2023 हेतु पुस्तकें आमंत्रित 

24 नवम्बर, 2023 को चित्रकूट में होगा सम्मान समारोह 

अतर्रा (बांदा)। शैक्षिक मुद्दों पर आधारित पुस्तकों के लेखकों को पुरस्कृत करने हेतु गतवर्ष 2022 में श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान की स्थापना की गई थी। इस सम्मान अंतर्गत लेखक को शॉल, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, लेखनी, अलंकृत मेडल और 1100/रुपये की मानद राशि भेंट की जाती है। वर्ष 2023 हेतु शैक्षिक पुस्तकें आमंत्रित की जाती हैं। लेखक या प्रकाशक पुस्तक की तीन प्रतियां 15 सितम्बर तक प्रेषित कर सकते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान के संस्थापक शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2022 में दिवंगत अपनी माता जी की स्मृति में उनके नाम पर ‘श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान’ की स्थापना की थी। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष शैक्षिक मुद्दों पर आधारित ऐसी पुस्तकों के लेखकों को प्रदान किया जायेगा जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र के जमीनी अनुभवों को लेखन का आधार बनाया हो, जिनमें समस्या के साथ समाधान के सूत्र भी सुझाये गये हों। चयनित लेखक को यह सम्मान 24-26 नवम्बर, 2023 को अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मुख प्रदान किया जायेगा। सम्मान अंतर्गत लेखक को शॉल, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, लेखनी, अलंकृत मेडल और 1100/रुपये की मानद राशि भेंट की जायेगी।

विख्यात समाजसेवी पाठा के गांधी गोपाल भाई, जल संरक्षण के महानायक पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, भाषाविद् कमलेश कमल, विज्ञान शिक्षा को सहज सम्प्रेषणीय बनाने वाले कर्मयोगी आशुतोष उपाध्याय और  कहानीकार, शैक्षिक दखल के संपादक एवं शिक्षाविद् दिनेश कर्नाटक की मंच पर गरिमामय  उपस्थिति रहेगी। लेखकों एवं प्रकाशकों से अनुरोध है कि 2022 तक प्रकाशित शैक्षिक पुस्तकों की तीन-तीन प्रतियां 15 सितम्बर तक समिति के कार्यालय शास्त्री नगर, अतर्रा -210201, जिला- बांदा (उ.प्र.) के पते पर रजिस्टर्ड डाक या कुरियर से प्रेषित कर दें। उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 हेतु श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति लेखक सम्मान दिनेश कर्नाटक की पुस्तक ‘शिक्षा में बदलाव की चुनौतियां’ और आलोक मिश्रा की कृति ‘बच्चे मशीन नहीं हैं’ को प्रदान किया गया था।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »