NEW English Version

त्वचा को रखें जवां हॉट चॉकलेट मसाज से

हॉट चॉकलेट मसाज को लक्स्युरियस बताकर मसाज के कई शौकीन भी इससे दूरी बनाते हैं लेकिन इसको नियमित रूप से करवाने वाले बता सकते हैं कि चॉकलेट को खाने से ज्यादा इसकी मसाज के अनगिनत फायदे आपको न केवल तरोताजा करते हैं बल्कि आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि हमारे देश में इसका आगमन विदेशों से हुआ है, लेकिन अब भारत में भी इसका चलन काफी बढ़ रहा है, खासकर त्वचा और फिटनेस को लेकर सजग युवाओं में। सामान्य तौर पर चेहरे की त्वचा के लिए अनगिनत मास्क, पैक इस्तेमाल किये जाने का चलन है लेकिन हम भूल जाते हैं कि बाकी शरीर की त्वचा की देखभाल भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है। इस उद्देश्य के लिए आज तरह तरह की मसाज देने वाले अनगिनत स्पा और सलून मौजूद हैं, जहां अपने चुनाव अनुसार जा सकते हैं और मसाज करवा सकते हैं। समझना होगा कि बाकि शरीर पर मसाज त्वचा के साथ साथ मांसपेशियों और मस्तिष्क तक पर सकारातमक असर डालता है। इसी कड़ी में हॉट चॉकलेट मसाज का ट्रेंड बेहद गुणकारी है। तो जानिये इसके गुणकारी फायदे साथ ही हफ्ते से 15 दिन में एक बार हॉट चॉकलेट मसाज के इस रिचुअल को अपनाएं और तरोताजा हो जाएं।

हॉट चॉकलेट में मौजूद होते हैं नेचुरल ऑयल्स- हॉट चॉकलेट में नेचुरल ऑयल्स मौजूद होते हैं जो त्वचा को गहराई तक मोइश्चोराइज करता है और तरोताजा करता है। खासतौर पर सर्दियों में त्वचा लगातार रूखी होती रहती है ऐसे में त्वचा को मोइश्चोराइज करते रहने की जरूरत पड़ती है, हॉट चॉकलेट मसाज बेहतरीन विकल्प है जो त्वचा को अन्दर तक मोइश्चोराइज करता है।

-होती हैं झुर्रियां कम-

चॉकलेट में भरपूर मात्रा में हाई एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को निखारता है और झुर्रियां कम करने में भी मदद करता है। ऐसे में होत चोकोलते मसाज को नियमित रूप से किया जाना त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।

-तनाव रखता है दूर-

हॉट चॉकलेट मसाज की गर्म सौंधी महक में तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे का रेलैक्सेशन, और इससे सामान्य होता रक्त संचार आपकी हफ्ते भर की थकान दूर करने की ताकत रखता है और मानसिक तनाव में भी फायदेमंद होता है। आपकी भाग दौड़ भरी जिन्दगी में हॉट चॉकलेट मसाज बहुत गुणकारी विकल्प है।

-मांसपेशियों होतीं हैं रिफ्रेश-

हालाँकि यह बात लगभग सभी तरह की मसाज पर लागू होती है, हॉट चॉकलेट मसाज करने से त्वचा के साथ साथ मांसपेशियां भी तनावमुक्त होतीं हैं और एक्टिव हो जातीं हैं, ऐसे में आप अपने डेली रूटीन में सामान्य रूप से अधिक एक्टिव रहेंगे।
त्वचा को अन्दर तक करता है साफ- हॉट चॉकलेट मसाज की प्रक्रिया में चॉकलेट मसाज के सॉलिड मटेरियल को पीसकर गर्म करके पिघलाकर त्वचा पर अप्लाई किया जाता है, फिर मसाज हो जाने के बाद हटाया जाता है, इस प्रकिया में बहुत मात्रा में डेड स्किन निकलती है और त्वचा अन्दर तक साफ होती है।

-रक्तसंचार होता है सामान्य-

हॉट चॉकलेट मसाज की प्रक्रिया में त्वचा रिफ्रेश होने के साथ साथ रक्त संचार भी सामान्य करने में मदद मिलती है जिससे कई बीमारियों का भी जोखिम कम होता है और आप सामान्य रूप से एक्टिव भी रहते हैं।

-युवाओं के लिए खास लाभ-

डॉक्टर गौरव जैन, सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल, नई दिल्ली के अनुसार- शहरी जीवनशैली को देखते हुए खासतौर पर युवाओं को इस ओर रुख करना चाहिए। शारीरिक और मानसिक थकान बेहद होती है और जिसे दूर करने के लिए हर कोई अलग अलग तरह के उपाय अपनाता है इसी कड़ी में कई बार बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं लेने के साथ साथ नशे की लत तक शामिल है। अच्छा है कि विकल्प के रूप में समय निकाल कर यही निवेश हॉट चॉकलेट मसाज करवा कर इस थकान के साथ साथ तनाव दूर किया जाय। क्योंकि समाज के वर्ग को बहुत मानसिक और शारीरिक श्रम करना होता है, इसलिए इनके लिए बेहतर विकाप भी होने चाहिए।

हॉट चॉकलेट मसाज लेते समय दें इन बातों का विशेष ध्यान:-

  • किसी अच्छे सलून या पार्लर के किसी पेशेवर से ही करवाएं, क्योंकि मसाज का त्वचा व मांसपेशियों को होने वाले फायदे मसाज करने के तरीके पर भी निर्भर करते हैं। इसलिए जरूरी है कि खासतौर पर इस मसाज को खुद घर पर अप्लाई करने के बजाय पेशेवर के हाथों से करवाएं।
  • यह सावधानी हरेक मसाज में लाने की जरूरत है। अक्सर अधिक फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से बहुत टाईट हाथ से मसाज की जाती है लेकिन इसका असर बिलकुल उलट होता है, इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ने का जोखिम होता है साथ ही मांसपेशियों को भी नुकसान पहुँचता है। इसलिए हल्के हाथों से मसाज करवाएं और रिलैक्स करें।
  • क्योंकि हॉट चॉकलेट मसाज से त्वचा मोइश्चोराइज होती है और मांसपेशियों को को भी आराम मिलता है, ऐसे में शरीर को तुरंत धूप या हवा में न लाएं, न ही तुरंत सामान्य दिनचर्या में लग जाएँ। भरपूर मात्रा में रिलैक्स करें, आराम करें ताकि मसाज का गुणकारी असर लंबे समय तक रह सके।
  • हॉट चॉकलेट के रूप में अप्लाई होने वाले मटेरियल की अच्छी तरह से जांच कर लें। क्योंकि बाजार में परोसे जाने वाला नकली मटेरियल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • हॉट चॉकलेट मसाज लेने से पहले अपनी त्वचा की स्वच्छता को अच्छी तरह से सुनिश्चित कर लें। किसी अच्छे स्क्रब से त्वचा को साफ करके मसाज के लिए रेडी होएं।
  • सबसे अहम् बात, हॉट चॉकलेट मसाज में इस्तेमाल किये जाने वाला मटेरियल आम चॉकलेट की तरह बिलकुल भी खाने योग्य नहीं होता है, इसमें चॉकलेट मड के साथ एसेंशियल ऑयल्स मिक्स होते हैं, जो खाने योग्य कतई नहीं होता, और न ही खाई जाने वाली चॉकलेट को इसी उद्देश्य के लिए त्वचा पर अप्लाई करें।
विनीता झा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »