NEW English Version

रक्षाबंधन बाद खैर रोड पर गंदगी व अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई- नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त संग खैर रोड का किया निरीक्षण

रक्षाबंधन के दिन नगर आयुक्त ने शहर में व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा- रक्षाबंधन पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी को किया चेक

 रक्षाबंधन त्यौहार पर उम्दा साफ सफाई, पेयजल और लाइट व्यवस्था को गुरुवार सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के साथ रैण्डम चैक किया। नगर आयुक्त ने लाल डिग्गी, रामघाट रोड, शंकर बिहार कालोनी, क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, आगरा रोड, सासनीगेट, भुजपुरा बाईपास, तुर्कमानगेट, चरखवालान चौराहे से देहलीगेट खैर रोड, हीरानगर, इद्रानगर, नादा पुल से खैर बाईपास सारसौल से जीटी रोड जेल फ्लाई ओवर से लाल डिग्गी क्षेत्रों में साफ सफाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खैर रोड पर पहुंचे नगर आयुक्त को साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिली मौके पर दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों का कूड़ा सड़क पर सफाई होने के उपरांत डाला जा रहा था जगह-जगह लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर रखा था। मौके पर नगर आयुक्त ने रक्षाबंधन के उपरांत तीन दिवसीय विशेष स्वच्छता अतिक्रमण हटाने का अभियान खैर रोड पर युद्ध स्तर पर चलने के निर्देश अपर नगर आयुक्त को दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात साथ थे। अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »