NEW English Version

“कहानी की वास्तविक जगह पर फिल्म बना पाना अपने आप में बेहद खास बात”: टेसा फार्मिगा

फार्मिगा ने द नन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म की शूटिंग, कहानी के मूल स्थान पर होने को लेकर बात करते हुए बताया कि कैसे कहानी की वास्तविक जगह में 50 के दशक के युग को फिर से बनाया गया है।

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर हॉरर थ्रिलर ‘द नन’ की कहानी का नेक्स्ट चैप्टर ‘द नन II’ लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। माइकल चावस द्वारा निर्देशित, ‘द नन II’, $2 बिलियन के ‘द  कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स में सबसे अधिक कमाई करने वाली एंट्री है, जो इस साल अपनी दसवीं एनिवर्सरी मना रहा है।

टेसा फार्मिगा सिस्टर आइरीन के रूप में वापसी कर रही हैं, जबकि उनके साथ मौरिस के रूप में जोनास ब्लोकेट, सिस्टर डेबरा के रूप में स्टॉर्म रीड, केट के रूप में ऐना पॉपलवेल और ‘द नन’ से अपनी भूमिका को दोहराते हुए बोनी आरोन्स भी शामिल हो रही हैं, जो इंटरनेशनल टैलेंट से घिरे स्टारकास्ट को दर्शाता है।

फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन को लेकर बात करते हुए, फार्मिगा कहती हैं, “कहानी के मूल स्थान पर फिल्म शूट करने में सक्षम हो पाना, अपने आप में एक बेहद खास बात है और हम यहाँ फ्रांस के दक्षिण में, एक्स एन प्रोवेंस, टारस्कॉन, मार्टिग्यूज़ और मार्सिले में, इस दुनिया से परे एक शानदार अनुभव के साथ रहने के लिए, अपने आप को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। मुझे लगता है कि साफ तौर पर आप घनघोर अंधेरे और एक हॉन्टेड अनुभव महसूस करने जा रहे हैं, लेकिन यह इन खूबसूरत नज़ारों और ग्रामीण इलाकों के साथ भी जुड़ा हुआ है। मुझे लगता है कि वास्तविक और भौतिक स्थानों में फिल्म बना पाने में क्षमता होने से, कभी-कभी एक ऐसी ऊर्जा होती है, जिसे स्टेज पर पुनर्निर्मित कर पाना कठिन होता है।

यहाँ तक कि हम खूबसूरत दक्षिणी फ्रांस में भी ऐसे स्थान ढूँढने में कामयाब रहे हैं, जो हमें जरुरी साहस और भयानक एहसास देते हैं। ऐक्स-एन-प्रोवेंस, जो इतना प्यारा शहर है, यहाँ के स्कूल को हमारा आर्ट डिपार्टमेंट ट्रांसफॉर्म करने में सक्षम था। यह कठिन था, क्योंकि आप ट्रांसफॉर्म करने जा रहे हैं, आप जो चीजें वहाँ पहले से मौजूद हैं, उसका भी उपयोग कर रहे हैं, कुल मिलाकर आप एक पुराने, जर्जर गिरजाघर की भावना को बढ़ा रहे हैं, और इसे एक स्कूल में तब्दील कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह फ्रेश नहीं बना रहे हैं। यह बस एक प्रकार से संतुलन बनाना है… मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे सेट को हॉन्टेड रूप से इतना सुंदर बनाने के लिए एक जगह और इतना प्रतिभाशाली क्रू व आर्ट डिपार्टमेंट हमारे पास है।”

वास्तविक स्थान पर शूटिंग के प्रभाव को सामने लाने और 50 के दशक के युग को पुनर्निर्मित करने के बारे में बताते हुए, फार्मिगा ने खुलासा किया, “मुझे बिल्कुल ऐसा महसूस हुआ जैसे हम फ्रांस में 50 के दशक में पहुँच चुके हैं, खासकर टारस्कॉन की इन छोटी सड़कों पर शूटिंग कर के ऐसा ही लगा, जहाँ गलियाँ काफी छोटी और संकरी हैं, इसलिए सभी क्रू एक तरफ ही टिके रहते थे। और जब वे ‘एक्शन’ कहते, तो इसका एक ही मतलब होता था कि लोग अपने कॉस्ट्यूम्स के साथ बिल्कुल तैयार रहें। सही मायने में सब कुछ बहुत खूबसूरती से व्यवस्थित किया गया है, और इसे खूबसूरती से सजाया गया है, तथा स्मोक का लेवल भी एकदम सही रखा गया है, यह सब मिलकर बिल्कुल सही माहौल बनाते हैं। और हाँ, मेरे लिए, यह मज़ेदार है, क्योंकि सिस्टर आइरीन ने आखिरी फिल्म में अपनी प्रतिज्ञा ली है। वे आधिकारिक रूप से एक नन हैं और उन्होंने नन की पोशाक पहन रखी है। लेकिन आसपास रहना और हर किसी के पहनावे को देखना तथा असल में उस समय में वापस जाना बेहद मज़ेदार है।”

‘द नन’ दुनिया भर में 36.6 करोड़ डॉलर से अधिक के साथ, कॉन्ज्यूरिंग फ्रैंचाइज़ में शीर्ष कमाई वाली फिल्म है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। ‘द नन II’ 7 सितंबर, 2023 को पूरे भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »