NEW English Version

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्‍तम रुपाला आज वाराणसी में सन्त रविदास घाट पर राज्यमीन चिताला की एक लाख मत्स्य बीज रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्‍तम रुपाला आज वाराणसी में सन्त रविदास घाट पर राज्यमीन चिताला की एक लाख मत्स्य बीज रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री-मत्स्य विभाग, डॉ संजय कुमार निषाद ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्टांम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन; महापौर नगर निगम वाराणसी, श्री अशोक कुमार तिवारी; श्री वीरू साहनी, सभापति उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी समिति; विधायक कैण्ट, श्री सौरभ श्रीवास्तव; मुख्य विकास अधिकारी,वाराणसी, श्री हिमांशु नागपाल भी उपस्थित रहे। सी.आर.पी.एफ. एवं एन.डी.आर.एफ. के अधिकारी एवं जवानों द्वारा भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्‍तम रुपाला द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को 302.8 लाख रूपये की धनराशि का अनुदान, मुख्य मंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को 12.32 लाख रुपये की धनराशि का अनुदान, कृषि क्रेडिट कार्ड के 10 लाभर्थियों को 18.1 लाख रुपये की धनराशि के ऋण का वितरण किया एवं 10 मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को भी पत्रक वितरित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में निदेशक मत्स्य, श्री प्रशान्त शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कार्यक्रम में विभागीय गतिविधियों का विडियो द्वारा भी प्रदर्शन किया गया एवं कार्यक्रम में प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें मत्स्य विभाग के साथ-साथ अन्य संस्थाओं के द्वारा अपनी-अपनी सेवाओं एवं उत्पादों का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वाराणसी मण्डल के अतिरिक्त मण्डल प्रयागराज, मिर्जापुर एवं आजमगढ़ के लगभग 1000 मत्स्य पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक, उ.प्र. लखनऊ, श्री एन.एस. रहमानी द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »