NEW English Version

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने लॉन्च किया एक व्‍यापक स्‍वास्‍थ्‍य बीमा उत्‍पाद, ‘सुपर हेल्‍थ इंश्‍योरेन्‍स’

भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स ने आज व्यापक प्रावधानों वाले उत्पाद, ‘सुपर हेल्‍थ इंश्‍योरेन्‍स’ के लॉन्‍च की घोषणा की है। इस उत्‍पाद का लक्ष्य ग्राहकों के लिए एक विस्‍तृत स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा पॉलिसी की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करना है, जिससे उनकी स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा संबंधी सभी आवश्‍यकताओं की पूर्ती हो सके और वे अस्‍पताल में भर्ती होने पर चिकित्‍सा के खर्चों के बोझ से बच सकें। 

यह पॉलिसी सुरक्षा की विस्तृत रेंज प्रदान करती है, जिनमें 27 सामान्य कवरेज और 7 वैकल्पिक कवरेज  शामिल हैं। इस उत्‍पाद के तहत 4 प्‍लान्‍स हैं, जो 3 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक के बीमित राशि के विकल्‍पों की एक व्‍यापक श्रृंखला प्रदान करते हैं। ग्राहक इन योजनाओं की पॉलिसी के लिये एक से लेकर तीन साल तक की अवधि चुन सकते हैं। यह उत्‍पाद विभिन्न वर्गों के ग्राहकों के लिये डिजाइन की गई है, जिनमें कम आय वालों से लेकर एनआरआई तक सभी आय वर्गों के लोग शामिल हैं।

एसबीआई जनरल इंश्‍योरेन्‍स के पूर्ण-कालिक निदेशक, श्री आनंद पेजावर ने कहा, ‘’एसबीआई जनरल में हम अपने ग्राहकों को स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के व्‍यापक समाधानों के माध्‍यम से अच्‍छी गुणवत्‍ता की स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा सुलभ कराने के लिये प्रतिबद्ध रहे हैं। इस मिशन के अनुसार, हमने एक समर्पित हेल्‍थकेयर वर्टिकल बनाकर अपना फोकस बढ़ाया है, जो न सिर्फ विशिष्ट आवश्‍यकताओं पर आधारित उत्‍पाद पेश करता है, बल्कि इन-हाउस मॉडल से दावों पर काम भी करता है। इस बढ़े हुए फोकस के हिस्से के रूप में सुपर हेल्‍थ इंश्‍योरेन्‍स को लॉन्‍च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह स्वास्थ्य बीमा उत्पाद श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ कवरेज और विशेषताओं से भरा है। ‘सुपर हेल्‍थ इंश्‍योरेन्‍स’ के साथ हम ‘’रीइंश्‍योर बेनेफिट’’ देने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका मतलब है बीमित राशि का पहले दावे से ही विभिन्‍न रूपों में असीमित बार के लिये रिफील करना।‘’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘’इसके अलावा, स्‍वास्‍थ्‍य बीमा के इस प्रमुख उत्‍पाद में वेलनेस कवर जैसी नये जमाने की कुछ खूबियों को शामिल किया गया है, जिसमें ‘वॉक हेल्दी बेनेफिट’ शामिल है। इसके द्वारा ग्राहक एक समर्पित ऐप पर अपने द्वारा पैदल चलने का लक्ष्‍य हासिल करके सेहत के फायदे बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार उन्‍हें अपने रिन्‍यूवल प्रीमियम पर 30% तक की छूट मिलेगी।‘’

सुपर हेल्‍थ के अंतर्गत उपलब्ध कुछ ख़ास जोखिम : 

  • रीइंश्‍योर बेनेफिट – इसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान असीमित बार के लिये बीमित राशि रीफिल की जा सकती है और यह संबद्ध/ असंबद्ध बीमारियों/ चोटों के लिये कवरेज कम होने पर भुगतान-योग्‍य प्रथम दावे के साथ ही सक्रिय हो जाता है।
  • हेल्‍थ मल्‍टीप्‍लायर फीचर सुनिश्चित करेगा कि सूचीबद्ध गंभीर बीमारियों के लिये बीमित राशि 3 गुना बढ़ जाए ।
  • वर्धित संचयी बोनस (ईसीबी) यानी एनहांस्ड, कुमुलेटिव बोनस – यह प्रत्येक दावा-रहित वर्ष के सन्दर्भ में पोलिसी वर्ष के ठीक पहले वाले वर्ष के आधार बीमा राशि ले 50% तक लागू होगा।
  • क्लेम शील्‍ड बेनेफिट (दावा रक्षम लाभ) से अस्‍पताल में भर्ती होने के दौरान गैर-चिकित्‍सकीय खर्चों (आमतौर पर कंज्‍यूमैबल्‍स कहे जाने वाले) के लिये भुगतान में मदद मिलेगी।
  • प्रथम दिन (डे 1) से ही वार्षिक स्‍वास्‍थ्‍य जाँच।
  • आउटपेशेंट (ओपीडी) कवर*# (निदान एवं फार्मेसी में होने वाले खर्चों समेत)।
  • विदेश में उपचार के लिये सहयोग देने वाला कवर* (सूचीबद्ध 16 बड़ी बीमारियों के लिये)।
  • 15 लाख और ज्‍यादा की बीमित राशि के लिये 3 गुना और 3 लाख से 10 लाख तक की बीमित राशि के लिये 2 गुना
  • प्‍लेटिनम और प्‍लेटिनम इनफाइनाइट प्‍लान्‍स के लिये लागू

उत्‍पाद के विषय में संपूर्ण विवरण के लिये, कृपया पॉलिसी के दस्‍तावेज को सावधानी से पढ़ें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »