NEW English Version

मेरी माटी मेरा देश अभियान तहत-नगर निगम सेवाभवन से हुआ अभियान का आगाज़।

देशव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश के तहत दिनांक 11 से 30 सितम्बर, 2023 के मध्य अमृत कलश में एक मुट्ठी मिट्टी/एक चुटकी अक्षत संग्रहण तथा दिनांक 01 से 13 अक्टूबर 23 के मध्य अमृत कलश के मुख्यालय पर संग्रहण के कार्यक्रम के दिशा निर्देश पिछले दिनों शासन द्वारा दिये गये गये थे। मेरी माटी मेरा देश अभियान को व्यापक जन सहभागिता के साथ नगर निगम द्वारा अपने सभी 90 पार्षद वार्डो में उत्सव की तरह मनाने के निर्देश नगर आयुक्त अमित आसेरी द्वारा अधीनस्थों को जारी किये गये।

नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर सोमवार को देशव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश अभियान का आगाज़ नगर निगम सेवाभवन में अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया के नेतृत्व में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, अधिशासी अभियन्ता अशोक भाटी, अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार प्रभात, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सैना, मीडिया सहायक अहसान रब राजकुमार बंसल, विनोद की मौजूदगी में हुआ। अभियान में अपर नगर आयुक्त के संग अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकांे ने अमृत कलक्ष को हाथ में लेकर एक मुट्ठी अक्षत(चावल) डालते हुये पंच पण की शपथ ली।

अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया ने बताया कि शासन की निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार इस अभियान को चलाये जाने का आज शुभारंभ किया गया अभियान के लिये प्रत्येक वार्ड में 02 कर्मचारियों की तैनाती अमृत कलश लाने ले जाने, अमृत कलश को मुख्यालय से लखनऊ और फिर दिल्ली ले जाने के लिये कुल 190 कर्मचारियों 08 पर्यवेक्षण अधिकारी तथा 04 नोडल अधिकारियों की र्तैनाती की गयी है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान देश के गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है इस अभियान को नगर निगम अपने सभी पार्षद वार्डो में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से उत्सव की तरह मनायेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »