NEW English Version

एचआईवी की सही जानकारी हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है: डॉ पीयूष राय

उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशन में वाराणसी में दिनांक 11 सितम्बर 2023 को यूथ फेस्टिवल सनातम धर्म इन्टर कालेज, नई सड़क में प्राचार्य डा हरेन्द्र राय एवं डा. पीयूष राय जिला क्षय रोग अधिकारी वाराणसी के सहअध्यक्षता में रील मेकिंग कम्पटीशन, क्विज कम्पटीशन, मैराथन एवं ड्रामा कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 10 विद्यालय एवं 10 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रील मेकिंग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सुश्री करूणा, श्री अमन एवं सुश्री मान्या ने प्राप्त किया। क्विज कम्पटीशन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सुश्री शालिनी पुष्कर, श्री प्रतीक पाल एवं सुश्री श्रुति जायसवाल ने प्राप्त किया। मैराथन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सुश्री शिवानी पाल, श्री अंकुर एवं सुश्री नीलू ने प्राप्त किया। ड्रामा कम्पटीशन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः श्री अमन की टीम, श्री आर्यन की टीम एवं श्री आकाश यादव की टीम ने प्राप्त किया।

समापन व प्रमाण -पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पीयूष राय ने कहा कि एचआईवी के बारे में सही जानकारी व्यक्ति और समाज के लिए हितकारी है। यूथ फेस्टिवल जन जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार सिंह, कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर एवं श्रीमती पूनम गुप्ता क्लीनिकल सर्विस आफिसर दिशा युनिट वाराणसी व जिला क्षय केंद्र वाराणसी के टीबी- एचआईवी को ऑर्डिनेटर विनय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में जनपद वाराणसी की संस्था उमाकान्त फाउडेशन, प्रगति फाउडेशन एवं मानव गौरव निर्माण संस्थान द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस बीएचयू के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ मनोज कुमार तिवारी तथा सनातन धर्म इण्टर कालेज के अध्यापक व राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »