NEW English Version

नगर निगम ने शिक्षा के मंदिरों के कायाकल्प का उठाया बीड़ा-जल्द बदलेगी प्राथमिक विद्यालयों की सूरते हाल

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों की जर्जर हालत व बच्चों के लिए बेसिक जरूरतो को सुधारने का बीड़ा महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने उठा लिया है। मंगलवार को महापौर ने महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत और वरिष्ठ भाजपा नेता व उपाध्यक्ष संजय गोयल के साथ मिशन कायाकल्प के तहत नगरीय बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की हालत का जायजा लिया उन्होंने रेलवे रोड कोयल वाली गली और घुडिया बाग में संचालित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते किया।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान नगरीय क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय में छत की मरम्मत शौचालय मरम्मत पेयजल की आपूर्ति फर्श मरम्मत, बच्चो के लिए खेल कूद का सामान, सोलर, पीने का पानी, दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत, जलभराव और स्कूल आने जाने वाले मार्गो के मरम्मत कार्य को तत्काल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए।

महापौर ने नगर निगम अधिनस्थों को मिशन कायाकल्प के तहत चिन्हित किए गए प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी तौर पर टिकने वाली निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

महापौर ने बताया नगरीय क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम  पूर्ण रूप से प्रयासरत है इन विद्यालयों का निरीक्षण कर यहां पर बुनियादी जरूरतों को प्रभावी ढंग से जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधीनस्थों के साथ मिशन कायाकल्प के तहत नगरीय क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति चिंता जताते हुए एक्शन मोड में चिन्हित प्राथमिक विद्यालयों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक शौचालय, बालिका शौचालय, शौचालय यूरिनल में नल जल आपूर्ति, शौचालय यूरिनल का टाईलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीप्ल हैंड वॉशिंग यूनिट, कक्षा की फर्श का टाईलीकरण, श्यामपट्ट, रसोईघर, विद्यालय की रंगाई पुताई विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप एवं रेलिंग, कक्षा में उपयुक्त वायरिंग एवं विद्युत उपकरण, विद्यालय का विद्युत संयोजन, बालक यूरिनल, बालिका यूरिनल, आवश्यक फर्नीचर, नल-जल आपूर्ति एवं विद्यालय की चार दिवारी व मैनगेट मरम्मत आदि पैरामीटर के तहत मिशन कायाकल्प को युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए।

शिक्षा

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ में विकास की गंगा कोने-कोने पर पहुंचने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रयासरत है विकास कि यह गंगा शिक्षा के मंदिर से होकर गुजरेगी क्योंकि प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प होने से यहां पर शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि मिशन कायाकल्प के तहत नगरीय क्षेत्र के लगभग 20 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है जिनमें अगले दो से तीन माह में 19 पैरामीटर पर मिशन कायाकल्प का काम पूरा किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »