NEW English Version

मास्टरकार्ड और इन्वेस्ट इंडिया ने अनुभवात्मक यात्रा को फिर से परिभाषित किया

गहन सांस्कृतिक अनुभवों के लिए भारत में उन्नत Priceless.com का अनावरण किया

यह कार्यक्रम मास्टरकार्ड धारकों को दिल्ली, आगरा, जोधपुर, देहरादून और पुणे सहित अन्य भारतीय शहरों में संस्कृति-समृद्ध सुविधा से परिपूर्ण, पाकशास्त्रीय और कल्याण विलासिता के अनुभवों को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

पर्यटन मंत्रालय के समर्थन और मार्गदर्शन से मास्टरकार्ड और इन्वेस्ट इंडिया ने आज भारत में अनुभवात्मक यात्रा को फिर से परिभाषित करने और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों को एक गहन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए एक उन्नत Priceless.com TM वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध अर्थव्यवस्था के प्रमुख विकास चालक के रूप में पर्यटन को बढ़ावा देना है। शुभारंभ कार्यक्रम के समय श्रीमती मनीषा सक्सेना, महानिदेशका, पर्यटन मंत्रालय; राजा राजमन्नार, मास्टरकार्ड में मुख्य विपणन और संचार अधिकारी और स्वास्थ्य सेवा अध्यक्ष;  गौतम अग्रवाल, प्रभाग अध्यक्ष, मास्टरकार्ड दक्षिण एशिया; और निवृत्ति राय, सीईओ, इन्वेस्ट इंडिया उपस्थित थीं। 

भारत में “The priceless.comTM” का शुरू होना, मास्टरकार्ड के वैश्विक अमूल्य मंच का विस्तार है, जो 40 से अधिक देशों में मास्टरकार्ड धारकों के लिए उत्साह अंको की विस्तृत श्रेणी में 2,000 से अधिक सुविधा से परिपूर्ण अनुभव प्रदान करता है।

मास्टरकार्ड अर्थशास्त्र संस्थान यात्रा उद्योग रुझान 2023 के अनुसार, यात्रा की मांग में वृद्धि के कारण, मार्च 2019 की तुलना में यात्रा स्थलों में अनुभवों पर उपभोक्ता खर्च में 65% की तेज वृद्धि देखी गई है। पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में मास्टरकार्ड का कार्यक्रम न केवल भारत के ‘देखो अपना देश’ प्रयास को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रेमियों को देश की विविध विरासत का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।

Priceless.com का लक्ष्य कला, खेल, मनोरंजन और तंदुरुस्ती सहित दस गतिशील रूप से विकसित जुनून बिंदुओं पर आकर्षक अनुभव प्रदान करना होगा। कुछ रोमांचक अनुभवों में शामिल हैं:

  • प्रतिष्ठित कुतुब मीनार के लुभावने दृश्यों के साथ एक शानदार रात्रिभोज;
  • पुराने आगरा की गलियों और कुचों के बीच से तैयार की गई सैर;
  • सेलिब्रिटी आहार विशेषज्ञ पूजा मखीजा के साथ तंदुरुस्ती का एक दिन;
  • सेलिब्रिटी योग विशेषज्ञ अंशुका पारवानी के साथ एक निजी योग कक्षा;
  • शाही परिवारों के स्वामित्व वाले भव्य महलों में ठहरना;
  • मशहूर यास्मीन कराचीवाला के साथ बॉलीवुड स्पेशल वर्कआउट;
  • कई अन्य चीजों के अलावा, विशिष्ट भोजन अनुभव।

राजा राजामन्नार, मुख्य विपणन एवं संचार अधिकारी और अध्यक्ष, हेल्थकेयर, मास्टरकार्ड ने कहा, “पर्यटन मंत्रालय और इन्वेस्ट इंडिया से मिलने वाला समर्थन priceless.com को आज के यात्रियों के लिए विकसित करने में महत्वपूर्ण रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के समृद्ध इतिहास और विविध संस्कृति को आज के अत्याधुनिक यात्रा प्रवृत्तियों की दृष्टि से देखा जाता है, जिससे भारत की अपार सुंदरता को समझने के साथ-साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को उनकी रुचियों का पता लगाने में मदद मिलती है। विभिन्न राज्यों के कोने-कोने में छिपे रत्नों का पता लगाने के लिए देश भर में विस्तृत यात्रा कार्यक्रम, यात्रा प्रेमियों की भारत की खोज की लालसा को पूरा करने का प्रयास करेंगे। “

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »