NEW English Version

मिलिए शिल्पा सिंगला से, जो एमेजॉन इंडिया में इनोवेशन ला रही हैं

आज तेजी से विकसित होती दुनिया में टेक्नोलॉजी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई है, जो समाज के लगभग हर पहलू को प्रभावित कर रही है। यह टेक्नोलॉजिकल क्रांति प्रतिभाशाली इंजीनियरों द्वारा लायी जा रही है, जो विभिन्न उद्योगों में परिवर्तन लाने के लिए इनोवेशन की कल्पना, डिजाइन व क्रियान्वयन करते हैं। वे हमारी आधुनिक दुनिया के निर्माता हैं। एमेजॉन इंडिया में ऐसे हजारों इंजीनियर नए ग्राहक अनुभव विकसित करने, ग्राहकों की समस्याओं को हाल करने और उत्पाद में अनुशासन बनाने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। इंजीनियर दिवस के अवसर पर एमेजॉन इंडिया में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर शिल्पा सिंगला के बारे में भी जानिए, जो एक सुरक्षित और स्केलेबल सिस्टम के निर्माण के लिए निरंतर नए एल्गोरिदम और फ्रेमवर्क का प्रयोग व परीक्षण कर रही हैं।

एक छोटे से शहर में सीमित टेक्नोलॉजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच शिल्पा की कहानी शहरों और गाँवों में टेक्नोलॉजी के अंतर को दूर करने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पंजाब के एक संयुक्त परिवार में जन्मी शिल्पा का पालन-पोषण एक ऐसी जगह हुआ, जहाँ टेक्नोलॉजी पर बात तक नहीं हुआ करती थी। शिल्पा की शिक्षा और उनका संकल्प एक छोटे से शहर से आगे बढ़े, जहां वो परिचित गलियों से होते हुए पढ़ाई करने जाया करती थीं। इसके बाद उन्हें पटियाला के थापर विश्वविद्यालय में अपना शैक्षणिक सफ़र शुरू करने का अवसर मिला। फिर अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करते हुए शिल्पा एक नेटवर्क संचालन सिंप्लिफ़िकेशन का काम करने वाली कंपनी में इंटर्न के रूप में काम करने लगीं।

यहीं पर उन्होंने एल्गोरिदम और कोड में विशेषज्ञता हासिल की। अपनी प्रतिबद्धता और निपुणता के बल पर उन्हें जल्द ही एक बड़ी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस फर्म में सीनियर कंसल्टैंट का प्रतिष्ठित पद मिल गया। स्टार्ट-अप के परिवेश में उतरते हुए उन्होंने एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर लीड डेवलपर का दायित्व संभाला, जो कृषि आपूर्ति श्रृंखला में अंशधारकों के बीच सहयोग संभव बनाता है, और अद्वितीय एग्रोटेक चुनौतियों को हल करने के लिए अभिनव समाधान प्रदान करता है। आज शिल्पा एमेजॉन इंडिया में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर II का पद संभाल रही हैं, और ग्लोबल टेक्नोलॉजिकल उन्नति एवं उत्कृष्टता के मामले में नेतृत्व कर रही हैं। आज जब टेक्नोलॉजी की सर्वव्यापी पहुंच नयी चुनौतियाँ पेश कर रही है, तो शिल्पा उनका डटकर सामना कर रही हैं।

शिल्पा ने बताया, “जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी और इंटरकनेक्टेड सिस्टम हमारे जीवन का हिस्सा बनते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इंजीनियरों को डेटा, इंफ्रास्ट्रक्चर और महत्वपूर्ण सेवाओं को साइबर खतरों से बचाने के लिए सुरक्षित सिस्टम का निर्माण और क्रियान्वयन करने के लिए तत्परता से काम करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति ने नये अवसर पेश किए हैं और इंजीनियरों को वैश्विक समस्याओं के लिए नए समाधानों का विकास करने में समर्थ बनाया है। मैं निरंतर प्रयोग और अन्वेषण के दृष्टिकोण के साथ काम करती हूँ, और अपना समय नए एल्गोरिदम, लाइब्रेरीज एवं फ़्रेमवर्क्स का परीक्षण करने में लगाती हूँ। इससे मुझे उनकी फ़ंक्शनलिटी को समझने और अपने क्षेत्र में उनके संभावित लाभों का आकलन करने में मदद मिलती है।”

चार साल से एमेजॉन इंडिया में काम करते हुए शिल्पा उस टीम का हिस्सा हैं जो ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने के लिए तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने बताया, “मैं ग्राहक पर केंद्रित रहने की अवधारणा से जुड़ाव महसूस करती हूँ। ग्राहकों का भरोसा बनाये रखने और उसे बरकरार रखने के लिए उठाये जाने वाले कदम मुझे प्रभावित करते हैं। ग्राहकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का मार्गदर्शक सिद्धांत अच्छे निर्णय लेने और सफलता प्राप्त करने में मदद करता है। एमेजॉन में अपने सफ़र में मैंने निरंतर सीखा और विकास किया है। मुझे अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाने से अपनी भूमिका का विस्तार करने, अपना कौशल निखारने, ज्ञान बढ़ाने और व्यक्तिगत उन्नति करने में मदद मिली है।”

टेक्नोलॉजी से अपने प्रेम के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे एमेजॉन के विभिन्न टेक अभियानों में हिस्सा लेने से काफ़ी मदद मिली है, चाहे वह हैकथॉन हो या कार्यशालाएँ, जहाँ हमें तकनीकी ब्लॉगों के माध्यम से अपने द्वारा विकसित किए गए समाधानों के बारे में लिखने को मिलता है। इनमें भाग लेकर मुझे नई टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव विचारों के बारे में जानने को मिला। इनसे मुझे टेक्नोलॉजी उद्योग में नये ट्रेंड्स और प्रगति के साथ बने रहने में मदद मिली।

भारत में त्योहारों के मौसम के बारे में शिल्पा ने बताया, “एमेजॉन इंडिया में फेस्टिव सीज़न के लिए बहुत उत्साह और ऊर्जा होते हैं। विभिन्न व्यवसायों की टीमें महीनों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देती हैं ताकि हम देश में अपने ग्राहकों को ख़रीददारी का सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करके उनके दैनिक जीवन को आसान बना सकें।”

काम के अलावा शिल्पा को जीवन की सामान्य खुशियों में आनंद मिलता है। वो अपने पति के साथ मूवी देखने या पूरी दुनिया घूमने जैसे हर काम में आनंद लेती हैं। उन्हें अपने पति द्वारा किचन में बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजन खाने में सबसे ज़्यादा मज़ा आता है।

एमेजॉन में हर व्यक्ति के लिए हर तरह की नौकरी है। यहाँ हर पृष्ठभूमि और अनुभव के लोग काम करते हैं। यहाँ नेतृत्व और विचारों की विविधता सराहनीय है, जो सबसे अधिक ग्राहक-केंद्रित कंपनी बनने के इसके मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »